फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गायन में सोनिया रही अव्वल

गायन में सोनिया रही अव्वल

Wed, 20 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
गायन में सोनिया रही अव्वल
गायन में सोनिया रही अव्वल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी सुल्तान सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बलबीर सिंह की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम की संयोजिका डा. द्यनेश महले की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि डीएसपी सुल्तान ने कहा कि ग्रामीण आंचल में इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारी सांस्कृतिक सुदृढ़ होती है और छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। संयोजिका डॉ. द्यनेश महले ने बताया कि कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आरके नैन, डॉ. ईश्वर सिंह सगवाल, डा. पुष्पा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों डा. संदीप, कोमल दहिया, डा. सुरभि ने क्रमश: मंच का संचालन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजिका डा. द्यनेश ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के शिव व बीएसी द्वितीय वर्ष के अजय ने पहला स्थान पाया। बीए तृतीय वर्ष की अनुराधा व बीए तृतीय वर्ष की शिवानी ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की निशा तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह गायन प्रतियोगिता में सोनिया ने प्रथम, मंजु व प्रियंका ने द्वितीय और दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर रणवीर सिंह, कर्ण सिंह, अश्विनी कुमार, सुल्तान सिंह, कंवर सिंह, प्रो. समे सिंह लाठर, डॉ. ऋषिपाल, डॉ. ममता रानी, डॉ. राजीव कुमार गाबा, प्रो. शिवानी, अमित टाया, दीप चंद, सर्वेश, रमेश, प्रियंका सगवाल, सलोनी, अनु, नीतू, सोनिया, राकेश, सुरेंद्र कुमार, रमेश, संगीता, शिवांश, अमित कुमार ने भी पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed