{"_id":"68c9c357ae234ebf3105092e","slug":"30000-quintals-of-paddy-arrived-in-the-grain-markets-lifting-also-started-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137950-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनाज मंडियों में 30,000 क्विंटल धान की आवक, उठान भी शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनाज मंडियों में 30,000 क्विंटल धान की आवक, उठान भी शुरु
Wed, 17 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
जींद रोड स्थित विस्तार अनाज मंडी में धान की फसल को साफ करते मजदूर संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम के साफ होते ही मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। शहर की मंडियों में रोजाना 1509 धान की आवक रोजाना हो रही है, अभी तक 30 हजार क्विंटल की आवक हो चुकी है। हालांकि जींद रोड से मंडी एंट्री के कई रास्ते बंद होने से फसल लेकर मंडी आ रहे किसान परेशान हो रहे हैं।
मंडी सचिव नरेंद्र ढूल ने बताया कि आढ़त एसोसिएशन के प्रधानों से बात की गई है कि वह इलेक्ट्रॉनिक कांटों से ही धान की तुलाई कराएं। इस संदर्भ में बोर्ड की ओर से अभी सुझाव दिया गया है आदेश जारी नहीं हुए।
वहीं सभी आढ़तियों के लिए दुकान पर मोईस्चर कांटा रखना अनिवार्य है। इस बार किसानों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से ई खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन गेट पास जनरेट करने की सुविधा भी दी गई है। किसान अपने घर बैठे ही मोबाइल से पास जारी कर मंडी में धान की तुलाई के लिए आ सकता है। मंडियों में अभी प्राइवेट कंपनियों की ओर से ही खरीद की जा रही है, सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं हुई है। मंडी के अंदर जींद रोड की तरफ से एंट्री के एक रास्ते को छोड़कर बाकी सब रास्ते बंद हैं। मंडी में जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी तो किसानों और आढ़तियों परेशानी भी बढ़ती जाएगी। रेलवे स्टेशन की तरफ वाली सड़क भी बुरी हालत में है। चिंता की बात ये है कि जब सीजन पीक पकड़ता है तो धान को सड़कों पर भी डाला जाता है, जिससे बाहरी फिरनी की एक लेन जाम हो जाती है। फिलहाल फिरनी की एक लेन बुरी तरह उखड़ी पड़ी है, ऐसे में यदि सड़कों का निर्माण सीजन से पहले नहीं हुआ तो किसानों को फसल डालने में दिक्कत होगी। इससे पूरी व्यवस्था बिगड़ना तय है, मंडी के फड़ों के आगे पत्थर पड़े हैं, जिससे ट्रैक्टरों को निकलने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
आगामी दिनों में आवक बढ़ने का अनुमान है, क्योंकि मौसम साफ है और फसल कटाई को तैयार हो चुकी हैं। 20 सितंबर के बाद पीआर धान की कटाई भी शुरू हो जाएगी, इससे एकदम सीजन पीक पकड़ जाएगा।
मंडी के पास वाली सड़कों के टेंडर होकर वर्क अलॉट हो चुका है। काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि 4-5 दिन में सड़कों के काम को पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -वरुण शर्मा, एमई नगर परिषद