फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   282 school's availabled list of vacant seat according to 134-A

282 स्कूलों ने उपलब्ध करवाई 134 ए के तहत खाली सीटों की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
282 school's availabled list of vacant seat according to 134-A
शिक्षा विभाग की ओर से जिले के निजी स्कूलों में 134 ए के तहत विद्यार्थियों के दाखिले के लिए मांगी गई रिक्त सीटों की जानकारी 282 स्कूलों ने उपलब्ध करवा दी है। अब 29 अक्तूबर से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 14 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार एक सप्ताह के अंतराल के बाद 21 नवंबर को प्रवेश के लिए परीक्षा करवाई जाएगी। इसके बाद 26 को परिणाम जारी कर 29 नवंबर को स्कूल अलॉट करने का कार्य किया जाएगा। 1 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक विद्यार्थी विभिन्न स्कूलों में दाखिला लेंगे। हालांकि जो विद्यार्थी पहले से 134 ए के तहत निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनसे किसी प्रकार की फीस नहीं ली जा रही है। जो विद्यार्थी नए दाखिला लेंगे और बिना 134 ए के पहले फीस जमा करवा कर पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी स्कूलों में दाखिले के बाद कोई फीस नहीं लगेगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि अल्पसंख्या संबंधित और गैर मान्यता वाले स्कूलों में बच्चों के दाखिले नहीं होंगे। उन्होंने अभिभावकों व बच्चों को निर्धारित समय पर सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर आवेदन करें और निर्धारित समय पर परीक्षा में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed