फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   28 coolers installed in the wards of the civil hospital

नागरिक अस्पताल के वार्डों में लगे 28 कूलर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
28 coolers installed in the wards of the civil hospital
22-कैथल। जिला नागरिक अस्पताल स्थित सामान्य वार्ड में मरीजों के लिए लगाए गए कूलर - फोटो : Kaithal
नागरिक अस्पताल के वार्डों में लगे 28 कूलर
विज्ञापन

फोटो - 22
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रबंधन ने जिला नागरिक अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 28 कूलर लगवाए हैं। कूलर लगने के बाद विभिन्न वार्डों में गर्मी के कारण परेशानी झेल रहे मरीजों को राहत मिली है। इन कूलरों में कर्मचारी सुबह पानी भर देते हैं शाम तक मरीज इनका प्रयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों से तेज धूप और गर्म हवा चल रही है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.1 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मरीजों की संख्या भी गर्मी के कारण ज्यादा हो गई है। ऐसे में विभाग ने वार्डों में कूलर लगाने का निर्णय लिया।
अलग-अलग कमरों में लगाए गए हैं 28 कूलर
नागरिक अस्पताल में 11 कमरों में मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं। मरीजों की संख्या के आधार पर प्रत्येक कमरे में जरूरत के अनुसार एक या दो के हिसाब से 28 कूलर लगाए गए हैं। ये कूलर कोरोना काल में विभाग को उपलब्ध करवाए गए थे। पहले अस्पताल में अन्य मरीजों के न आने से इनका प्रयोग नहीं किया जा सका। अब गर्मी और मरीजों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें प्रयोग में लाया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में बढ़ रहे गर्मी से होने वाली बीमारियों के मरीज-कूलर लगाने का एक ये भी बड़ा कारण इस समय अस्पताल में डायरिया और गर्मी से होने वाली अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। सामान्य वार्ड में कोई भी बेड इस समय खाली नहीं है। बुखार, सिर में ज्यादा दर्द रहना और पेट से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने कहा कि गर्मी में मरीजों की जरूरत को देखते हुए सभी वार्डों में कूलर लगाए गए हैं। विभाग के पास ये पहले से उपलब्ध थे। कुछ पहले से चल रहे थे, कुछेक को अब शुरू किया गया है। मरीजों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed