{"_id":"690ce9e34ade2235cf070eed","slug":"250-players-from-the-district-will-show-their-strength-in-the-state-level-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1011-140275-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Fri, 07 Nov 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राज्यस्तरीय अंडर-11 स्कूली एसजीएफआई खेलकूद प्रतियोगिता आज से रोहतक में आयोजित की जाएगी। 9 नवंबर तक होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कैथल जिले के करीब 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी रोहतक पहुंच चुके हैं। ये जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना है। खेलकूद अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना भी जगाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति बच्चों की बढ़ती रुचि उत्साहजनक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लड़कियों के लिए- खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी, लड़कों व लड़की दोनों के लिए- एथलेटिक्स और स्केटिंग इवेंट्स और 8 नवंबर को लड़कियों की जिम्नास्टिक व कुश्ती प्रतियोगिताएं, 8 और 9 नवंबर को चेस, कैरम और योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
खिलाड़ियों के रात्रि ठहराव व भोजन की व्यवस्था-
गौरतलब है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है। खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी टीमों को मानव रचना स्कूल, सुनारिया में ठहराया जाएगा। वहीं जिम्नास्टिक, कुश्ती, योग, चेस, कैरम, स्केटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को विभिन्न विद्यालयों में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
इन स्कूलों में की गई है लड़कों के ठहरने की व्यवस्था
राजकीय माध्यमिक विद्यालय (सेक्टर 2, 3, 4)
जाट स्कूल
सीआरएम पब्लिक स्कूल
हरिकिशन वरिष्ठ माध्यमिक
स्वामी नित्यानंद स्कूल
महेंद्र माडल स्कूल
लड़कियों के लिए रुकने के स्कूल-
वैश्य पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3, रोहतक
जेपी इंटरनेशनल स्कूल
एमडीएन पब्लिक स्कूल