फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   22.5 thousand fraud by luring insurance

उपभोक्ता से 22 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
22.5 thousand fraud by luring insurance
कैथल। दो लाख रुपये की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का फोन पर लालच देकर उपभोक्ता से 22 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर एक्ट सहित धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। सिटी थाने में पुलिस को दी शिकायत में खुराना रोड बाईपास कैथल निवासी धीरज शर्मा ने बताया कि उसने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली है, जिसकी सालाना किस्त 25 हजार रुपये है। दो सितंबर 2021 को दोपहर में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के नाम से फोन आया कि आपका एक लाख 96 हजार 261 रुपये मिलेंगे, जिसके एवज में आपको 22 हजार 500 रुपये देने होंगे। एक लाख 96 हजार 261 रुपये एक सप्ताह में आपके खाते में आ जाएंगे। 22 हजार 500 रुपये का आपका बांड बनाया जाएगा और 15 दिनों में पैसे वापस आ जाएंगे। उन्होंने जिस खाते में पैसे भेजने थे, उसका मैसेज भी भेजा। उसने 22 हजार 500 रुपये गूगल पे कर दिया। जब उसने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में जाकर पता किया तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed