फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सस्ता सोना देने के लालच में ठगी के शिकार 31 लोगों ने दी एसपी कार्यालय में शिकायत

सस्ता सोना देने के लालच में ठगी के शिकार 31 लोगों ने दी एसपी कार्यालय में शिकायत

Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सस्ता सोना देने के लालच में ठगी के शिकार 31 लोगों ने दी एसपी कार्यालय में शिकायत
सस्ता सोना देने के लालच में ठगी के शिकार 31 लोगों ने दी एसपी कार्यालय में शिकायत
विज्ञापन

10 से 15 करोड़ की ठगी का आरोप
एसपी ने कहा था सभी को अलग-अलग शिकायत देने के लिए
31 लोग पहुंचे एसपी कार्यालय में शिकायत लेकर
फोटो संख्या-7
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सस्ता सोना देकर करोड़ों रुपये ठगी के शिकार पीड़ित 31 लोग मंगलवार को एसपी कार्यालय में पहुंचे और गांव कुल्तारण निवासी सोनू ढांडा पर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। करीब 10 से 15 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप इन लोगों ने लगाया है। अभी काफी संख्या में ओर लोग भी सामने आ सकते हैं।

12 नवंबर को कई गांवों के सैंकड़ों लोग सोनू ढांडा के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर एसपी आस्था मोदी से मिले थे और सोनू के खिलाफ कार्रवाई किए जाने एवं सोनू ढांडा के घर बाहर धरना दिए जाने के लिए अनुमति मांगी थी। एसपी ने गांव में किसी प्रकार का विवाद न हो, इसलिए धरना देने की अनुमति देने से मना कर दिया था। एसपी ने लोगों से कहा कि था जिस व्यक्ति के साथ ठग्गी हुई है, वह अलग-अलग अपनी शिकायत उन्हें दें। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सोनू ढांडा, उसके भाई सुरेंद्र ढांडा, गांव के ही राजू गुर्जर, दर्शन गुर्जर, नरेश ढांडा व राजकुमार ढांडा के खिलाफ अलग-अलग 31 लोगों ने शिकायत देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। ये लोग भाकियू नेता सुखपाल मोस्टरा व सतपाल दिल्लोवाली के नेतृत्व में सचिवालय पहुंचे और एसपी रीडर को शिकायत सौंपी। शिकायत देने वालों में संजय मोस्टरा, विक्रम उर्फ विक्की मोस्टरा, संजीव कुमार, राजेश कुमार, भगवान दास, दर्शन ढिंढोली, सुखपाल प्रधान, बलवान ढूंढवा, प्यारे लाल, जयभगवान नेपेवाला, जोगेंद्र गुर्जर, महावीर ढांडा, भूपेंद्र ढांडा, बीरबल, जसबीर ढांडा, राजकुमार, संदीप, रामकुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र, पूर्व सरपंच सुरेश, पवन कुमार, मनदीप, सुरेश कुमार, सुनील, नरेश, कालू खानपुर सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बार-बार संपर्क किए जाने के बावजूद एसपी के मोबाइल पर बातचीत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed