फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को निशुल्क बस सुविधा

हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को निशुल्क बस सुविधा

Tue, 09 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को निशुल्क बस सुविधा
हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को निशुल्क बस सुविधा
विज्ञापन

-जिले के16 सत्याग्रही इसमें शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा सरकार द्वारा मातृभाषा हिंदी आंदोलन 1957 के सत्याग्रहियों को हरियाणा परिवहन की बसों में स्वतंत्रता सेनानियों की तर्ज पर मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। जिले के 16 हिंदी आंदोलन सत्याग्रहियों को मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा इन सत्याग्रहियों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन का तोहफा भी पहले ही दिया जा चुका है। यह जानकारी डीसी सुनीता वर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा इस संदर्भ में जारी पत्र के अनुसार मुफ्त बस यात्रा पास परिवहन महाप्रबंधक द्वारा जारी किए जाएंगे तथा जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी द्वारा परिवहन महाप्रबंधक के साथ तालमेल करके यह पास जारी करवाए जाएंगे। जिले के 16 सत्याग्रहियों को यह सुविधा मिलेगी। इनमें सत्याग्रहियों में फतेहपुर निवासी चतुर्भुज शर्मा पुत्र सीता राम शर्मा, कठवाड़ निवासी सुनहरी देवी पत्नी सुल्तान सिंह, मॉडल टाऊन निवासी सत्यदेव चौधरी पुत्र महाशय बृजलाल तथा कृष्णा देवी पत्नी अमर सिंह शोरेवाला, चतर मोहल्ला निवासी निरंजन दास पुत्र सूरजभान, हुडा सेक्टर 20 निवासी अमरनाथ भगत पुत्र रामकिशन, चंदाना रोड निवासी कृष्णा देवी पत्नी साधु राम बंसल, कठवाड़ निवासी सरदारी देवी पत्नी सौरण सिंह, मॉडल टाऊन निवासी रणबीर सिंह पुत्र मदन गोपाल चौधरी, माजरा नंदकरण निवासी रामस्वरूप पुत्र रामजी लाल, सेरधा निवासी हरिनंद पुत्र मुकंदी लाल, प्रताप गेट निवासी धर्मपाल गुलाटी पुत्र चमन लाल, चंदाना गेट तिवाड़ी मोहल्ला निवासी गौरां देवी पत्नी ज्ञान चंद गोयल, सेरधा निवासी रणधूल सिंह पुत्र भाना राम, प्रो. कालोनी निवासी प्रेमचंद पुत्र करता राम तथा जीवनी देवी पत्नी जय नारायण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed