{"_id":"59dd108e4f1c1bcd538b6ca2","slug":"21507659918-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी मंडी में नही पहुंचा बारदाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी मंडी में नही पहुंचा बारदाना
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी मंडी में नहीं पहुंचा बारदाना
किसानों का कहना कि दो दिन से उनकी ढेरी पड़ी है तुलने से
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। दूसरे दिन भी अनाज मंडी में बारदाना न पहुंचने के कारण किसानों व व्यापारियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। गत दिवस तो बारदाना के न पहुंचने के साथ साथ खरीद भी नही हो पाई थी। सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की खरीद थी पर खरीद शुरू नही हो पाई। रोष स्वरूप किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएफएससी व डीएम हैफेड ने किसानों को शांत करते हुए खरीद फौरी तौर पर शुरू करवाई। मंगलवार को खरीद हैफेड की थी जिसके तहत धान खरीदा तो गया पर बारदाना हैफेड के पास भी नहीं था। तरसेम खरक पांडवा, सुगन सिंह, बलबीर बडसीकरी, उदयवीर सिणद आदी किसानों का कहना था कि उनकी सोमवार को खरीदी गई धान की ढेरी बारदाना न होने के कारण आज तक तुल नहीं पाई। मंगलवार को जो धान खरीदा गया वह भी ढेरियों के रूप में इसी तरह से मंडी में पड़ा हुआ है। किसानों का कहना था कि यदि खरीद एजेंसियों के पास आधारभूत ढांचा अभी तक भी तैयार नहीं तो वे खरीद कार्य किस तरह से पूरा करेंगी। व्यापारियों का कहना था कि दो दिनों से बारदाना न होने के कारण से मंडी से उठाव ही नहीं हो पा रहा जिसके कारण से उन लोगों को किसान की फसल डलवाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
खरीद कार्य देख रहे विभाग के इंस्पेक्टर मान सिंह ने बताया कि खरीद कार्य पूरा हो चुका है तथा अब बारदाना दिया जा रहा है। मार्केट कमेटी सचिव सविता चौधरी ने बताया कि मंगलवार को 8645 क्विंटल पीआर धान की खरीद हुई है। अभी तक कलायत मंडी से 28 हजार 513 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इसी तरह से मंगलवार तक 3468 क्विंटल कपास की खरीद हो चुकी है।