{"_id":"59c5668a4f1c1bae688b600d","slug":"21506109066-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने व सेरहधा में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी संदीप भारती की गिरफ्तारी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने व सेरहधा में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी संदीप भारती की गिरफ्तारी का विरोध
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज बंद कराने आ रहे जाट समाज के युवाओं को पुलिस ने खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद राजकुमार सैनी पर कुरुक्षेत्र में स्याही फेंकने की आरोपी संदीप भारती की गिरफ्तारी से जाट समाज के तमाम युवाओं में रोष है। इसके विरोध में शुक्रवार को आरकेएसडी कॉलेज बंद कराने पहुंचे युवाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। अब युवाओं ने सोमवार को कॉलेज बंद कराने का एलान किया है। इससे पहले एहतियातन कॉलेजों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी। वहीं युवाओं का कहना है कि, वे कॉलेज बंद कराने नहीं गए थे।
सांसद राजकुमार सैनी पर कुरुक्षेत्र में स्याही फेंकने और भड़काऊ भाषण देने के आरोपी संदीप भारती को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया था। उस पर राजौंद थाने में केस दर्ज है, वह पुलिस की गिरफ्त में तब आया जब वह कैथल में जनसभा को संबोधित करने के लिए आने वाला था। इससे आक्रोशितजाट समाज के युवाओं ने शुक्रवार को कॉलेजों को बंद कराने का एलान किया था। इसी कड़ी में सुबह जाट कॉलेज के पास युवा इकट्ठा हुए और करनाल रोड से होते हुए आरकेएसडी कालेज के बाहर पहुंचे। यहां एहतियातन पहले ही पुलिस बल तैनात कर दिया था। मुख्य गेट पर डीएसपी सतीश गौतम के नेतृत्व में सिटी एसएचओ रामचंद्र, सिविल लाइन एसएचओ सुभाष श्योकंद मौजूद थे। कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंचने से पहले ही कुछ युवा लड़कियों के इंट्री गेट से कॉलेज में प्रवेश कर गए तो पीछे-पीछे पुलिस टीम दौड़ पड़ी। इधर, पुलिस की सक्रियता देख तमाम युवा कालेज के अंदर ही इधर-उधर चले गए और कुछ युवक बाइक से आगे की तरफ भाग गए। बाद में पुलिस ने कॉलेज के अंदर घुसे युवकों को कॉलेज के बाहर खदेड़ा। डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि कॉलेज को जबरदस्ती बंद कराने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
कुछ युवक भंग करना चाहते थे कॉलेज में शांति
कॉलेज प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने बताया कि कुछ युवक कॉलेज के अंदर घुसकर शांति भंग करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर आकर उनको कॉलेज से बाहर निकाल दिया और कॉलेज की कक्षाएं नियमित चलीं।
विज्ञापन
सोमवार को फिर से प्रदर्शन की चेतावनी
पुलिस की ओर से सख्ती दिखाए जाने के 10 मिनट बाद कुछ युवक वापस कालेज के बाहर आए और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे कॉलेज बंद करवाने नहीं आए थे। वे तो केवल सोमवार को होने वाले शांतिपूर्वक प्रदर्शन की सूचना देने आए थे। वे न तो कोई अपराधी हैं और न उनका कॉलेज के अंदर तोड़फोड़ का इरादा है। इतनी संख्या में पुलिस बल तैनात कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं ने कहा कि वे 25 सितंबर को फिर आएंगे और कालेज के छात्रों को संबोधित कर अपने बात रखेंगे।
युवाओं की गतिविधियों पर नजर
जाट समाज के युवाओं की ओर से कॉलेज बंद कराए जाने एवं नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दिए जाने के बाद प्रशासन कोई भी ढील देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। 21 सितंबर को जाट कॉलेज मैदान में संदीप भारती की जनसभा से पहले कैथल में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। वहीं कैथल पुलिस ने संदीप को कैथल पहुंचने से पहले ही कुरुक्षेत्र में एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भी युवाओं की ओर से की गई जनसभा की पल-पल रिपोर्ट ली जा रही है। इसके अलावा सोशल वेबसाइट पर डाली जाने वाली पोस्ट एवं सोशल मीडिया ग्रुप पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।