{"_id":"59c011bc4f1c1b9a688b5447","slug":"21505759676-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में अब तक एक लाख किवंटल से अधिक धान की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में अब तक एक लाख किवंटल से अधिक धान की आवक
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में अब तक एक लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक
गुहला-चीका। मौजूदा सीजन के दौरान अनाज मंडी में अब तक रिकार्ड एक लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक हो चुकी है जबकि सीजन की शुरूआत हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है। मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह के अनुसार इस बार पिछले साल से ज्यादा धान आने का अनुमान है। फिलहाल मंडी में ज्यादातर 1509 और पीआर किस्म की धान ही आई है। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी ने सीजन के मद्देनजर तमाम इंतजाम कर लिए हैं ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े। उधर, मंडी में धान की हो रही धुआंधार आवक के चलते रेटों में मामूली कमी भी आ रही है। किसानों ने बताया कि 1509 किस्म की धान को लेकर चर्चाएं तो 2400 से 2500 रुपये का रेट आने की हो रही थीं पर उसकी धान का मात्र 2250 रुपये प्रति क्विंटल का दाम लगा।