{"_id":"598b5b594f1c1b86628b4661","slug":"21502305113-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग ने आरटीए ऑफिस का खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग ने आरटीए ऑफिस का खंगाला रिकॉर्ड
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम फ्लाइंग ने आरटीए ऑफिस का खंगाला रिकॉर्ड, टांसपोर्ट नगर में वाहन पासिंग की जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को आरटीए ऑफिस का रिकार्ड खंगाला और ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों की पासिंग का कार्य चेक किया। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि आरटीए ऑफिस में पैसे लेकर फाइलें तैयार की जा रही है और ट्रांसपोर्ट नगर में भी पासिंग में दलाल काम रहे हैं।
सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सतबीर सिंह जागड़ा, मदन कुमार, मनोहर राठी, गुरदयाल सिंह ने आरटीए ऑफिस में जाकर फाइलों की चेकिंग की। जिसमें वहां पर रिकॉर्ड सही मिला। इसके बाद टीम ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंची वहां पर आस-पास वाहन पासिंग करवाने वाले दलाल टीम को देखकर भाग गए। मौके पर वाहन-व्हीकल इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार व सतपाल ने वाहनों के पासिंग होने के जानकारी दी।
इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी के ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों के पासिंग में दलाल काम कर रहे हैं और पैसे लेकर वाहनों की पासिंग की जा रही है। मौके पर टीम ने जाकर जांच की लेकिन वहां पर टीम को देखकर कुछ लोग भाग गए। वहां मौजूद अधिकारियों के कागजात की जांच की गई। कागजात नियमानुसार पूरे पाए गए।