फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   21 found corona positive with staff nurse and lift oprater

नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स व लिस्ट ऑपरेटर सहित जिले में मिले 21 संक्रमित केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
21 found corona positive with staff nurse and lift oprater
जिले में सोमवार को 21 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें से पांच केस जिला नागरिक अस्पताल में सिटी स्कैन पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी के संपर्क में आने से पाए गए हैं। अस्पताल में एक साथ इतने संक्रमित केस मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सिटी स्कैन सेंटर को पांच दिन के लिए सील कर दिया गया। उसके संपर्क में आने वाले अस्पताल के कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल में कार्यरत 31 वर्षीय हुडा सेक्टर-19 निवासी युवती, 22 वर्षीय फतेहपुर निवासी युवक, 31 वर्षीय फिरोजपुर निवासी युवक, क्योडक़ निवासी 40 वर्षीय महिला व 42 वर्षीय सीवन निवासी व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इनमें से एक स्टाफ नर्स, एक लिफ्ट ऑपरेटर, अटैंडेंट और सिक्योरिटी कर्मचारी हैं। इसके अलावा दो गांव चाबा में, एक नंदगढ़ में, एक बुढ़ाखेड़ा, दो महमूदपुर व एक-एक केस बंदराणा, दीवाल, मानस व खुराना रोड पर भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले के तीन केस बाहर से पोर्टल पर आए हैं। जो रहने वाले तो कैथल के हैं, लेकिन संक्रमित बाहर पाए गए हैं। इनकी विभाग द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक के संपर्क में आने वाले करीब 20-20 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जिनके कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुहला क्षेत्र के गांवों में मिले पांच संक्रमित
गुहला क्षेत्र के तीन गांवों में पांच संक्रमित केस पाए गए। इनमें से गांव दाबा में संक्रमित मिले 55 वर्षीय व्यक्ति व 20 वर्षीय युवक की हिस्ट्री पटियाला से जुड़ी बताई गई है। जो आठ अगस्त को किसी कार्य से वहां गए थे। वापस आकर कोरोना जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं एक 29 वर्षीय महिला गांव नंदगढ़ में कोरोना संक्रमित पाई गई, जिसने लुधियाना से आने के बाद कोरोना जांच के लिए टेस्ट करवाया था। सोमवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 45 वर्षीय महिला और उसका 20 वर्षीय बेटा गांव महमूदपुर में संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें पहले से पॉजिटिव मिले व्यक्ति से संक्रमण हुआ है, जो तीन दिन पहले संक्रमित पाया गया था। उसके संपर्क में आने से इन्हें क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल लिए गए थे।
बुढ़ा खेड़ा में संक्रमित मिले 25 वर्षीय युवक की हिस्ट्री करनाल से जुड़ी है। जो किसी घरेलू कार्य से वहां गया था। वहां से आने के बाद कोरोना जांच करवाई तो युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
गांव बंदराना में संक्रमित मिली 23 वर्षीय युवती और दीवाल में संक्रमित मिले 29 वर्षीय युवक को जिले में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके संपर्क में आए परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। विभाग की टीमें इनकी हिस्ट्री जुटाने में लगी हैं।
वहीं फतेहपुर में भी एक 21 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई, जो कैथल शहर के एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। उसे किसी संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण हुआ है। पूंडरी निवासी 22 वर्षीय युवक भी इस युवती के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। वहीं सेरधा में भी एक कोरोना संक्रमित केस पाया गया है। उसके बारे में विभाग द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
खुराना रोड पर भी एक 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसकी हिस्ट्री बाहर से जुड़ी है। विभाग की टीम यह जानकारी जुटा रही है कि पिछले कुछ दिनों में व्यक्ति कहां-कहां गया है। गांव मानस में संक्रमित मिली 60 वर्षीय महिला को पॉजिटिव केस के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण हुआ है। पांच दिन पहले मानस का एक युवक वहां अस्पताल में संक्रमित मिला था। यह महिला उसी के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है।

जिले में अब तक 374 कोरोना संक्रमित केस पाए जा चुके हैं। इनमें से 266 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 106 कोरोना एक्टिव केस हैं। सोमवार को 08 केस रिकवर हुए हैं।
डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed