{"_id":"5c042deebdec2241a73a75ca","slug":"201543777774-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दर्ज किया था युवक के अपहरण के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दर्ज किया था युवक के अपहरण के आरोप में केस
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दर्ज किया था युवक के अपहरण के आरोप में केस, परिचित ने अदालत में पेश किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव जाखौली में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक के अपहरण के आरोप में पुलिस ने पिता की शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज किया था। रविवार को एक परिचित ने युवक को न्यायालय में पेश किया और बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
एक दिसंबर को महिला काली ने तितरम पुलिस को शिकायत दी थी कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे बाइक व गाड़ियों में आए कुछ लोगों ने उसके बेटे वकील का अपहरण कर लिया है। उसके बेटे का एक गांव की लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी इसी रंजिश के कारण उसके बेटे का अपहरण करके ले गए हैं। पुलिस ने इस गांव के ही आठ के खिलाफ केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक इसका अपहरण करके नरवाना की ओर ले गए और वहां उसके परिचितों को सौंप दिया था। जिस पर परिचितों ने रविवार को न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज करवाए और पुलिस ने बाद में मेडिकल करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरदेव, सुखदेव, बलराम, सुरेश, अजय, विजय, अक्षय व लोकेश के खिलाफ दर्ज कर किया था, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य मामले के अनुसार राजौंद पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 29 नवंबर की रात को अज्ञात व्यक्ति उसकी 16 वर्षीय बेटी का उसके घर से अपहरण करके ले गया। आरोपी ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया है। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।