फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एक बार फिर भिड़ी आंगनबाड़ी वर्कर्स, माइक को लेकर विवाद

एक बार फिर भिड़ी आंगनबाड़ी वर्कर्स, माइक को लेकर विवाद

Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
एक बार फिर भिड़ी आंगनबाड़ी वर्कर्स, माइक को लेकर विवाद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वेतन व आंगनबाड़ी केंद्रो का किराया बढ़ाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में एक ही स्थान पर दो गुटों में आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल जारी रही। शनिवार को भी एक ही पार्क में धरना दे रही दो गुटों की आंगनबाड़ी वर्करों में एक बार भी फिर से यह विवाद हुआ। यह विवाद वर्करों द्वारा पंडाल में लगाए गए लाऊड स्पीकर को लेकर हुआ।
विदित रहे कि पिछले सप्ताह ही एक ही पंडाल में सीटू व जगमति गुट का धरना एक साथ चल रहा था। लेकिन सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद यह धरना अलग अलग हो गया था। शनिवार को जगमति गुट के पंडाल में लगा लाऊड स्पीकर का मुंह सीटू संगठन के पंडाल की ओर था। जिस पर सीटू का एक पदाधिकारी उठकर जगमति गुट के पंडाल में गया और संबोधित कर रही वर्कर को बोला, आपने लाऊॅड स्पीकर का मुंह हमारे पंडाल की ओर कर रखा है, इसे दूसरी दिशा में कर ले हमारी वर्करों को परेशानी होती है। इस पर वर्कर ने कहा कि भाई साहब आपके पंडाल में तो चार चार लाऊड स्पीकर लगे हैं, हमने तो कभी आपको इसके हटाने के लिए कहा नहीं और आपको हमारे पंडाल में लगी लाऊड स्पीकर से परेशानी हो रही है। इसके बाद दोनों संगठनों की वर्करों में बीच में आ दोनों को शांत करवाया।
विज्ञापन

वहीं सीटू संगठन की कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा की गई वेतन की बढ़ोतरी को लेकर प्रतियां जलाई गई। सभी वर्कर व हेल्पर दोपहर बाद लघु सचिवालय से नारेबाजी करती हुई पिहोवा चौक पर जहां सरकार के फैसले की प्रतियों को जलाया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता राजबाला जाखौली ने किया। मंच का संचालन नीतू राजौंद ने किया। प्रदर्शन के दौरान चौक से कुछ दूरी पर भीड़ के कारण आंगनबाड़ी वर्कर डिवाईडर के साथ टकराने से गिर गई। इस पर वह बेहोशी की हालत में आ गई। जिसके बाद संगठन के पदाधिकारी ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया। वर्कर नेता राजबाला ने कहा कि सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। परंतु प्रदेश में बेटी भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटियों को अपने हकों के लिए धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे है। इससे शर्म की क्या बात हो सकती है। इस मौके पर राजबाला जाखौली, नीतू राजौंद, शकुंतला, नरेश, जयभगवान शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गानों से किया मंनोरंजन
कैथल। जगमति ग्रुप की आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन का लघु सचिवालय में 20वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राज्य कोषाध्यक्ष संतरो प्यौदा ने की। मं च संचालन कमला दयौरा ने किया। आंगनबाड़ी वर्करों ने गीत गाए। कमला दयौरा ने बताया कि पांच मार्च को सारे हरियाणा की वर्कर व हेल्पर विधानसभा चंडीगढ़ का घेराव करेगी व सरकार को मांग मनवाने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संतरो प्यौदा ने बताया कि आज की मंहगाई में इतने कम वेतन में गुजारा करना मुश्किल है। परंतु सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इस मौके पर माया बात्ता, सुनीता भुक्कल, सतवती, बीरमती, कविता ग्योंग, भूपी सीवन, किताबो मानस, अमरजीत, ज्ञानो खरकां, कमला, ओमवती, कमलेश, सुनीता, राजबाला मौजूद रहे।


एक बार फिर भिड़ी आंगनबाड़ी वर्कर्स, माइक को लेकर विवाद
प्रदर्शन में एक आंगनबाड़ी वर्कर बेहोश, अस्पताल ले जाया गया
सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर जलाई सरकार की प्रतियां,
पिहोवा चौक पर प्रदर्शन के दौरान 30 से 40 मिनट तक रही जाम की स्थिति
फोटो नंबर-1 से 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed