फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   उण्योग बंद, व्यापारी ठप्प, मजदूर बेहाल किसान आत्महत्या को मजबूर

उण्योग बंद, व्यापारी ठप्प, मजदूर बेहाल किसान आत्महत्या को मजबूर

Wed, 28 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
उण्योग बंद, व्यापारी ठप्प, मजदूर बेहाल किसान आत्महत्या को मजबूर

विज्ञापन
गुहला-चीका। कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा के चार साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में नए उद्योग लगे नहीं, पुराने बंद होते जा रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी जनित मंदी ने छोटे व्यापारी का व्यापार ठप कर दिया है। युवा और मजदूर रोजगार ना मिलने के कारण बेहाल हैं और लगातार पिट रही फसल के चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। अगर यही मोदी का गुजरात माडल है तो हरियाणा की जनता को यह माडल नहीं चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणधीर सिंह द्वारा आयोजित जन चेतना रैली को संबोधित कर रहे थे।
अशोक तंवर ने तंज किया कि देश और प्रदेश की सत्ता संभाले 4 साल बीत चुके पर भाजपा अब भी वादे करने में ही मशगूल हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री मोदी को अपनी मन की बात में जनता को यह बतानी चाहिए कि वे काम करना कब शुरू करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल भाजपा शुरू से ही यह मानकर चल रही है कि जब चार जुमले उछालने से सत्ता मिल सकती है तो फिर काम करने की क्या जरूरत है। तंवर ने कहा अब यह नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी जाति, धर्म या संप्रदाय विशेष की पार्टी नहीं है। कांग्रेस हर भारतवासी को साथ लेकर देश की तरक्की और खुशहाली की तस्वीर गढऩा चाहती है।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा की लचर नीतियों ने देश की अर्थ व्यवस्था का बेड़ागर्क कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में नया निवेश आ नहीं रहा। सरकारी नौकरियां खतम की जा रही हैं। पूरी व्यवस्था ठेकेदारों के हवाले की जा रही है। किरण चौधरी ने कहा कि 2 करोड़ रोजगार हर साल देने वाले मोदी अब लोगी को पकोड़े बेचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि ईश्वर सिंह बता रहे थे कि गुहला के घग्गर पार के 31 गांवों में कोई अस्पताल, कोई बैंक तक नहीं है। अगर घग्गर पार के इलाके में कोई नीरव मोदी होता तो भाजपा की सरकार कई बैंक खोल देती। किसानों को देने के लिए इस सरकार के पास कुछ नहीं है।

जाटों की नेता कहने पर नाराज हुई किरन : मंच संचालक द्वारा किरण चौधरी को जाटों को सीनियर नेता बताए जाने पर चौधरी नाराज हो गईं। बैठे-बैठे ही उन्होंने जोर से कहा कि ऐ भाई ऐसा मत बोलो। बाद में अपने संबोधन में उन्होंने जातिवाद का जहर फैलाने के लिए सांसद राजकुमार सैनी को जमकर कोसा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह, जयपाल सिंह लाली, उमेश शर्मा, रामचंद्र शर्मा तथा पूर्व मंत्री वीरेंद्र कादियान ने भी संबोधित किया।



फ्लैग - उद्योग बंद, व्यापार ठप, मजदूर बेहाल, किसान आत्महत्या को मजबूर
हेडिंग- अगर यही मोदी का गुजरात माडल है तो नहीं चाहिए यह माडल : तंवर
कांग्रेस अध्यक्ष तंवर ने अपनी गुहला रैली को बताया 2019 का चुनावी शंखनाद
फोटो संख्या-51
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed