फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्वर्णजयंती वर्ष के उपलक्ष्य में होगा खेल महाकुंभ

स्वर्णजयंती वर्ष के उपलक्ष्य में होगा खेल महाकुंभ

Tue, 19 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्वर्णजयंती वर्ष के उपलक्ष्य में होगा खेल महाकुंभ
स्वर्णजयंती वर्ष के उपलक्ष्य में होगा खेल महाकुंभ
विज्ञापन

24 खेलों में भाग लेंगे जिले भर के खिलाड़ी
26 सिंतबर से होगा खेल महाकुंभ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में जिला खेल विभाग की ओर से जिले में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 24 प्रकार के खेल होंगे। जिला स्तर पर प्रथम आने वाली टीम व खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर होने वाले खेलों को हिस्सा बनेंगे। खेल महाकुंभ की शुरूआत 24 सितंबर से करनाल में होगी। करनाल में खेल महाकुंभ में मार्च पास के लिए जिले के करीब 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। कैथल में इस खेल महाकुंभ की शुरूआत 26 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक होगी।
24 खेलों के मुकाबले होंगे : खेल महाकुंभ में 24 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें तीरंदाजी, जिमनास्टिक, बैडमिंटन, बॉस्केटबाल, बॉक्सिंग, फुटबाल, एथलेटिक्स, हैंडबाल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, नैटबाल, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, वालीबाल, वेट लिफ्टिंग, टेनिस, कुश्ती, वूशु, सर्कल कबड्डी, ताइक्वांडो, शूटिंग, रस्साकस्सी शामिल हैं।
विज्ञापन

अंडर 14 व 17 वर्षीय सहित ओपन प्रतियोगिता में भाग ले सकते है जिले भर से खिलाड़ी - खेल महाकुंभ में जिले भर से अंडर-14 वर्षीय, अंडर 17 व ओवर कैटेगरी में खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। एकल खेल में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को 2000 रुपये, द्वितीय को 1500 व तृतीय स्थान पर आने वाले को 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। वही टीम प्रथम आने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 1500 प्रथम रहे टीम के खिलाड़ी को, वही द्वितीय स्थान पर रही टीम के खिलाड़ी को 1000 व तृतीय स्थान पर रही टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 750 रुपये का इनाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी गंगादत्त यादव ने बताया कि जिले में खेल महाकुंभ 26 सितंबर से शुरू होगा। वह 3 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद प्रथम रहने वाली टीम व खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय खेलों में भाग लेंगे। 22 प्रकार के खेलों में से प्रदेश स्तरीय एक सर्कल कबड्डी कैथल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed