फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मलिक को समाज के लोगों से नहीं कोई सरोकार, उनका उद्देश्य समाज से केवल रुपये ऐंठना

मलिक को समाज के लोगों से नहीं कोई सरोकार, उनका उद्देश्य समाज से केवल रुपये ऐंठना

Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मलिक को समाज के लोगों से नहीं कोई सरोकार, उनका उद्देश्य समाज से केवल रुपये ऐंठना
मलिक को समाज के लोगों से नहीं कोई सरोकार, उनका उद्देश्य समाज से केवल रुपये ऐंठना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कैथल मुख्यालय की एक बैठक वीरवार को हनुमान वाटिका में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र कसान ने की। जिला प्रधान ने बताया कि 13 सितंबर को हिसार के गांव मय्यड़ में होने वाली शहीदी सभा में जिलेभर से सैकड़ों लोग भाग लेंगे। जिला से समाज के लोग सुबह 7.30 बजे सोंगरी गुलियाणा बस अड्डे से जींद के लिए रवाना होंगे। भरत सिंह बैनीवाल व साधू राम कौलेंखा ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवबन कैंची धरने के चंदे में गबन करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार नहीं किया तो संघर्ष समिति जिला सचिवालय में बेमियादी धरना देने के लिए मजबूर होगी। जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार के साथ यशपाल मलिक द्वारा मांगों के बारे 22 फरवरी 2016, 18 जून 2016 व 19 मार्च 2017 को की गई साठ गांठ के कारण आज समाज सभी मांगों से वंचित है। यदि यशपाल मलिक सरकार से 19 मार्च को यह न हीं मांग करता की जो कोर्ट में आरक्षण का फैसला होगा, उसे मानेंगे। केस वापस लेने के बारे में मलिक ने सरकार से मांग की है कि यदि सरकार गैर जाटों के आंदोलन के केस वापस न लें तो हम जाटों के केसों की वापसी की भी मांग नहीं करते और सांसद सैनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते, जो समाज के लोगों के साथ धोखा है। कर्म सिंह कादियान ने कहा कि 3 सितंबर को यशपाल मलिक द्वारा राशलवाला गांव झज्जर में की गई रैली फ्लाप रही। बैठक में ईश्वर सिंह प्यौदा, साधू राम पूर्व सरपंच प्यौदा, इंद्र सिह, ओमप्रकाश ढूल, बलवान कालेंखां, कपूर, सूरजभान, राजू जुलानी खेड़ा, सुभाष बड़सीकरी, सूरजभान सेगा, सुच्चा सरदार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed