फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   200 wrestlers of the state showed their strength in Dangal

दंगल में प्रदेश के 200 पहलवानों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
200 wrestlers of the state showed their strength in Dangal
200 wrestlers of the state showed their strength in Dangal - फोटो : Kaithal
कैथल। महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में पहला दंगल हुआ। यह दंगल सोनू मचल, अनिल कसान, रिंकू पहलवान, काला चाहर व सन्नी ने आयोजित करवाया गया। दंगल में प्रदेशभर के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आने वाले मुख्य अतिथियों का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। मैदान में भारी संख्या में दर्शकों ने कुश्ती मुकाबलों का आनंद उठाया और तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर युवा अश्वनी, मनजीत, विशाल, गोबिंद, नीरज, हरविंद्र, ललीत व पहलवान दर्शन नरड़ मौजूद रहे। सायं के समय बूंदाबांदी के कारण मुकाबलों में व्यवधान भी आया।
विज्ञापन

स्टार कबड्डी लीग हुई स्थगित
कैथल। स्टार कबड्डी लीग एसोसिएशन की ओर से सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम में 27 से 31 दिसंबर तक स्टार कबड्डी लीग आयोजित करवाई जानी थी। जिसे प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी स्टार कबड्डी लीग एसोसिएशन के संयोजक अशोक गोयल ने दी। उन्होंने बताया कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन की ओर से दी गई अनुमति को कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया। जिस कारण प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed