{"_id":"64adb1284c887395d40ac36e","slug":"200-applications-in-polytechnic-institute-shergarh-kaithal-news-c-245-1-kht1002-1734-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में 200 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में 200 आवेदन
Wed, 12 Jul 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ दसवीं पास बच्चों की पहली पसंद बन चुका है। संस्थान में आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू हुई थी, उसके लिए 300 सीटों पर 200 आवेदन आ चुके हैं। संस्थान मीडिया प्रभारी सोहन शर्मा ने बताया कि युवाओं में तकनीकी शिक्षा के प्रति बहुत उत्साह है, क्योंकि तीन साल का डिप्लोमा करने के बाद वो नामी कंपनियों में व सरकारी नौकरी आसानी से पा सकते हैं। दाखिले के लिए आवेदन 17 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिले के गांव शेरगढ़ में स्थापित यह शिक्षण संस्थान दिन प्रतिदिन नित नए आयाम छू रहा है। 10वीं व 12वीं पास विद्यार्थियों के मन में आगे क्या करें? यह प्रश्न होता है। जिसका सीधा और सरल उत्तर है कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में करके सरकारी व कंपनियों में अच्छे पैकेज ले सकते हैं। दाखिले के लिए अभी एक सप्ताह शेष हैं, जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया वह 17 जुलाई तक संस्थान में दाखिल के लिए आवेदन कर सकतें हैं। कोई भी विद्यार्र्थी जिसने दसवीं, बारहवीं (नॉन -मेडिकल) एवं आईटीआई किसी भी शाखा से की है, उनको क्रमश डिप्लोमा के पहले एवं दूसरे साल में दाखिला मिलेगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य संजय कुमार मोदगिल ने कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पंजीकरण, फीस काटना एवं ब्रांच के हिसाब से फीस भरने की सारी सुविधा संस्थान में ही दी जा रही है। अब तक संस्थान में 300 सीटों के लिए 200 आवेदन आ चुके हैं। विद्यार्थी 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये हैं संस्थान में पांच कोर्स-
1. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
2. सिविल इंजीनियरिंग
3. मैकेनिकल इंजीनियरिंग
4. कंप्यूटर इंजीनियरिंग
5. एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग