फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 unrecognised schools still operating in Kaithal; orders issued to have them shut down by November 2

Kaithal News: कैथल में 20 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल अब भी चल रहे, 2 नवंबर तक बंद करवाने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
20 unrecognised schools still operating in Kaithal; orders issued to have them shut down by November 2
जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद - फोटो : ARchive
कैथल। जिले में बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। मार्च में हुई जांच में 28 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल सामने आए थे लेकिन इनमें से 20 स्कूल अब भी चल रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इन 20 स्कूलों को बंद करवाकर 2 नवंबर तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार मार्च में जिले में 28 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल मिले थे। बाद में इनमें से एक स्कूल के पास मान्यता होने की पुष्टि हुई, जबकि पांच स्कूल बंद हो चुके हैं। दो स्कूलों की मान्यता से संबंधित मामला पोर्टल पर लंबित है। इसके बाद भी 20 स्कूल ऐसे बचे हैं, जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। अब इन स्कूलों को बंद करवाने की जिम्मेदारी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


दो बार आदेश, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई के लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने 4 अगस्त और 20 अगस्त को निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद कई जिलों से कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं पहुंची। इस पर निदेशालय ने 27 अक्तूबर को स्मरण पत्र जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्कूलों को बंद करवाने के साथ 2 नवंबर तक रिपोर्ट भेजना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जांच नहीं, कार्रवाई करके देनी होगी रिपोर्ट
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में संचालित चिह्नित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करें। बिना मान्यता स्कूल चलते मिलने पर उन्हें तत्काल बंद करवाना होगा।



जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची
सरस्वती विद्या मंदिर, खेड़ी लांबा
शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल, खेड़ी लांबा
गीता मॉडल स्कूल, वजीर नगर
सरस्वती पब्लिक स्कूल, चंदाना ब्राह्मण धर्मशाला
शिक्षा पब्लिक स्कूल, ग्योंग
एसडी मॉडर्न स्कूल, बात्ता
गीतांजलि पब्लिक स्कूल, करोड़ा
टुगेदर वी स्कूल, सेरधा
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, थेह बुढ़ाना
नवज्योति पब्लिक स्कूल, चूहड़माजरा
ग्रीन वे पब्लिक स्कूल, संगतपुरा
शहीद भगत सिंह स्कूल, बरटा
आदर्श पब्लिक स्कूल, बरटा
नव जीवन पब्लिक स्कूल, धनौरी
मदर प्राइड पब्लिक स्कूल, धनौरी
किड्स जोन, चंदाना
शिव पब्लिक स्कूल, कुराड़
चौधरी देवी लाल स्कूल, बालू
एसके ग्लोबल अकादमी, करनाल रोड, कैथल
ब्राइट बिगिनिंग पब्लिक स्कूल, धनौरी

वर्जन...
जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करवाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बिना मान्यता कोई स्कूल संचालित मिलता है तो उसे तत्काल बंद करवाया जाएगा। कार्रवाई की रिपोर्ट 2 नवंबर तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवानी होगी।
- प्रमोद कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed