फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 samples for Hepatitis A and 16 for typhoid collected in Sajuma village; no new cases reported.

Kaithal News: गांव सजूमा में हेपेटाइटिस-ए के 20 और टायफाइड के लिए 16 सैंपल, नया मामला नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
20 samples for Hepatitis A and 16 for typhoid collected in Sajuma village; no new cases reported.
एक घर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
कैथल। गांव सजूमा में हेपेटाइटिस-ए और टायफाइड की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी लगातार जारी है। शुक्रवार को विभाग ने हेपेटाइटिस-ए के लिए 20 और टायफाइड के लिए 16 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए। राहत की बात यह रही कि किसी भी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक कुल 162 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच करा चुका है।
विज्ञापन

गांव की 11 वर्षीय बच्ची की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि बच्ची की मौत दूषित पानी पीने से हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच में गांव में हेपेटाइटिस-ए के कई मामले सामने आए। प्रशासन की जांच में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मुख्य पेयजल पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त मिली, जबकि कई निजी पानी के कनेक्शनों में भी लीकेज पाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बोरवेल से घरों तक पहुंचाया जा रहा पानी पीने योग्य नहीं है और गांव के तीन सबमर्सिबल में से दो के पानी के नमूने भी जांच में फेल पाए गए।
विज्ञापन


1052 घरों का सर्वे, एक और लीकेज मिला
स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम और सिविल सर्जन की टीम प्रभावित क्षेत्र में लगातार घर-घर सर्वे कर रही है। पूरे गांव का दो बार सर्वे पूरा किया जा चुका है, जबकि तीसरे चरण का सर्वे जारी है। शुक्रवार को 1052 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान पेयजल लाइन में एक नया लीकेज मिला जिसकी मरम्मत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग ने शुक्रवार को 500 हैलोजन टैबलेट, 48 ओआरएस पैकेट और 28 जिंक की गोलियां वितरित कीं। अब तक गांव में कुल 21,538 हैलोजन टैबलेट, 851 ओआरएस पैकेट और 326 जिंक की गोलियां लोगों को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।


गांव में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी लगातार जारी है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। फिलहाल कोई नया मामला सामने नहीं आया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सर्वे, दवा वितरण और पेयजल व्यवस्था की निगरानी लगातार की जा रही है।- डॉ. रेणु चावला, सिविल सर्जन, कैथल

एक घर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

एक घर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed