{"_id":"5f31aacc8ebc3e6206471b08","slug":"2-5-lakh-rupee-theft-from-petrol-pump-case-filed-kaithal-news-knl40388371","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप से ढाई लाख रुपये चुराए, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप से ढाई लाख रुपये चुराए, केस दर्ज
विज्ञापन
पूंडरी रोड़ पर स्थित जय भारत किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखे गल्ले में रखे ढाई लाख चोरी कर लिए। सारी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
पंप मालिक ईशम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार चोर पंप के कमरे के पीछे से बिजली की तार लगाकर कटर के साथ शटर ताला काटकर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद चोरों ने वहां रखे ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पता चला है कि आरोपी इसी पंप का पूर्व कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार की बैंकों की छुट्टी होने के कारण दो दिन की सेल के पैसे पेट्रोल पंप पर ही रखे हुए थे।
राजौंद थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पैट्रोल पंप पर चोरी की घटना पर मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।