फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1930 helpline number issued for victims of cyber fraud

साइबर धोखाधड़ी से पीड़ितों के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
1930 helpline number issued for victims of cyber fraud
कैथल। साइबर धोखाधड़ी से पीड़ितों को जल्द न्याय दिलवाने के लिए पुलिस ने थाना स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल बनाया है, जिस पर पीड़ित व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

साइबर धोखाधड़ी होने पर अब पीड़ितों को 155260 की जगह 1930 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अगर आपके साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें। इसके माध्यम से जिस व्यक्ति के साथ पैसे की धोखाधड़ी हुई है, इस नंबर पर शिकायत करके निकाले गए पैसे को फ्रीज करवा सकता है। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निकले हुए पैसे वापस पा सकते है।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने के बाद पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता से लेनदेन से संबंधित विवरण लेगा। इसके बाद टोकन नंबर जनरेट होगा फिर लाभार्थी/अपराधी के बैंक खाते, पेमेंट वॉलेट या मर्चेंट का पता लगाने व निकाली गई राशि को रोकने के लिए डिजिटल अलर्ट भेजा जाएगा। डिजिटल अलर्ट बजते ही सिस्टम द्वारा धोखाधड़ी से निकाले गए रुपयों के ट्रांसफर को फ्रीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, न ही फोन में प्राप्त ओटीपी शेयर करें। ठग किसी भी प्रकार का कोई लालच या अन्य किसी प्रकार का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed