{"_id":"5c057e54bdec22418b5fe33b","slug":"191543863892-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने लगाई कई विभागों के अधिकारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने लगाई कई विभागों के अधिकारियों को फटकार
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को समय पर सेवाएं न देने पर डीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार
- समाज कल्याण अधिकारी की प्रशंसा, कई माह से सरल पोर्टल पर सेवाओं के निपटान में स्कोर 9 से ऊपर
शीघ्रता से निपटाएं आवेदन अधिकारी, देरी पर लगाया जाएगा जुर्माना : डीसी
फोटो संख्या-30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने सोमवार सुबह जिले भर में राइट टू सर्विस एक्ट के तहत समय पर सेवाएं ना देने पर कई विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सेवाओं के निपटान में सरल पोर्टल पर निपटाने को अपलोड करने के निर्देश जारी किए।
सबसे ज्यादा फटकार एचएसयूपी (हुडा), स्थानीय निकाय जिसमें नगर परिषद व नगर पालिकाएं आती हैं, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग श्रम विभाग के अधिकारियों पर पड़ीं। इनमें से कई विभागों का स्कोर सरल पोर्टल पर सेवाओं के निपटान में 4 प्वाइंट से घटकर 6 प्वाइंट पर पहुंच गया। इसी बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार की प्रशंसा भी हुई। जिनके विभाग का स्कोर पिछले 6 माह से 9 से ऊपर चल रहा है। डीसी ने कहा कि इस पोर्टल पर सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सुविधाओं के लिए निर्धारित की गई अवधि के दौरान ही आवेदनों का निपटारा करना सुनिश्चित करें। अन्यथा सरकार द्वारा संबंधित अधिकारी के खिलाफ जुर्माना किया जाएगा।
धर्मवीर सिंह लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सरल पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निपटारे की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। राजस्व विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा अन्य सेवाओं को निर्धारित अवधि तक निपटाया जाए तथा आवेदनों को या तो स्वीकृत किया जाए या फिर अस्वीकार किया जाए। किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे विभाग से संबंधित पॉली नेट हेतू प्राप्त हुए 42 आवेदनों के बारे में मुख्यालय से संपर्क करें तथा उनका उचित निपटारा करवाएं। इस अवसर पर एसडीएम कमलप्रीत कौर, डीआरओ सुरेश कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चंद्ररानी रॉय, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।