फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बाल दिवस पर नन्हें-मुन्नों ने खूब मस्ती की

बाल दिवस पर नन्हें-मुन्नों ने खूब मस्ती की

Thu, 15 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाल दिवस पर नन्हें-मुन्नों ने खूब मस्ती की
बाल दिवस पर नन्हें-मुन्नों ने खूब मस्ती की
विज्ञापन

फोटो नंबर-32
गुहला-चीका। बालदिवस पर गांव टटियाना स्थित कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी में नन्हें-मुन्नों ने खूब मस्ती की। प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डा सुखविंद्र कौर ने बच्चों को इस दिवस की बधाई दी व उन्हें इस दिवस की महत्ता से अवगत करवाते हुए चाचा नेहरु के जीवन से परिचित करवाया।
शिक्षा भारती स्कूल कलायत में मनाया बाल दिवस
फोटो नंबर-33
कलायत। शिक्षा भारती स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में सामूहिक नृत्य, व्यक्तिगत नृत्य, गायन व भाषण रहा। इस अवसर पर एक कबड्डी मैच का आयोजन भी किया गया। व्यक्तिगत नृत्य में निशू, कविन, तुषार, रूपाली, अंजली, तान्या, अंकिता, खुशी, अस्मिता आदि ने भाग लिया। बच्चों के इस व्यक्तिगत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य जितेन्द्र सिंह ने बच्चों के इस नृत्य की बड़ी सराहना क रते हुए सभी बच्चों को बधाई दी। सामूहिक नृत्य में संजना ग्रुप, नवराज ग्रुप, अंकिता ग्रुप, राहुल ग्रुप, शिवानी ग्रुप, परमित ग्रुप ने भाग लिया। इस ग्रुप नृत्य में संजना ग्रुप प्रथम रहा और अन्य सभी ग्रुप ने भी सभी को मोहित किया। गायन प्रतियोगिता में कुशल, मानसी, किरण ने भाग लिया। कुशल ने लोक गीत से सभी का मन मोह लिया भाषण प्रतियोगिता में कुनाल, मानसी, रेणु, अमिषा ने भाग लिया। इस अवसर पर विजेन्द्र चौहान, अमरदीप, राजेश विरधी, भीम, राजेश, महाबीर, प्रदीप लांबा, मनोज लोहान, सूखबीर सजूमा व अनिल बनवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंक्य फाउंडेशन ने चंदाना में आयोजित किया कार्यक्रम
फोटो नंबर-30
कैथल। चंक्य फाउंडेशन वैलफेयर सोसायटी चंदाना की ओर से गांव के स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आसपास के राजकीय स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद निर्मल मुख्यतिथि व वशिष्ठ अतिथि के रुप में ब्राहमण महासभा छात्रावास के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव चंदाना के पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह कालीरमन पूर्व सरपंच चंदाना एवं जिला परिषद सदस्य बबली देवी ने की। मुख्यतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर लघुनाटिका, काव्य, भाषण एवं पेंटिंग पर रहा। लघुनाटिका में दोनों वर्गों में राजकीय स्कूल चंदाना व राजकीय स्कूल क्योड़क ने प्रथम स्थान हासिल किया। काव्य प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में राजकीय कन्या स्कूल चंदाना व राजकीय मॉडल स्कूल चंदाना और राजकीय स्कूल शेरगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिग प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में चंदाना स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर फाउंडेशन के संरक्षक देवेन्द्र शर्मा अधिवक्ता कार्यक्रम संयोजक सुशील शर्मा, सह संयोजक रतन कुमार, कोषाध्यक्ष शीशपाल शर्मा, महासचिव सुरेन्द्र जांगड़ा अधिवक्ता, प्रैस सचिव विवेक बेरवाल, सदस्य असीम शर्मा, बलबीर रंगा, प्रवीन शर्मा, संजय सिंगला अधिवक्ता, संजय शर्मा, सुखदीप सिंह जोशान अधिवक्ता, रामनिवास रंगा अधिवक्ता, बलबीर रंगा एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवन के स्कूलों में धूमधाम से मनाया बाल दिवस
फोटो नंबर-34
सीवन। गीता एसडी स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधान इंद्रजीत मदान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश मुंजाल व आशा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में दस जमा दो आर्ट प्रथम, दसवीं कक्षा दूसरे स्थान पर रही। वालीबाल प्रतियोगिता में दस जमा एक आर्ट प्रथम और दस जमा दो आर्ट दूसरे स्थान पर रही।
भाषण, नृत्य, चुटकला प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया
फोटो नंबर-35
सीवन। राजकीय कन्या स्कूल में प्रधानाचार्य सतीश कक्कड़ की अध्यक्षता में बाल दिवस समारोह मनाया। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में गीत, भाषण, नृत्य, चुटकला प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को माडल पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एकम सिंह, राजेश्वर, सुमित्रा, मनीषा, सुमन लता, सुमन तंवर, रजनी उपस्थित रहे। उधर गांव कांगथली के माता गुजरी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किये स्कूल चेयर मैन हरजिन्द्र सिंह व स्कूल प्रिंसीपल ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए व बाल दिवस की बधाई दी।
बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी
फोटो नंबर-36
गांव लदाना चक्कू के रावमावि में बाल दिवस मनाया गया। लक्षमन कामरा ने कहा कि 14 नवंबर बच्चों का दिवस है। स्कूल प्रधानाचार्य तरसेम सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी व खेलों में उत्कृष्ठ कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
एएस स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
फोटो नंबर-37
पूंडरी। एएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल पूंडरी में बाल दिवस मनाया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल प्रांगण में अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तानिया, तनु, दीपाली, टिंक्वल प्रथम स्थान व याश्मिन, कत्रिका, करण, तनु राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोहनलाल ने कहा कि बच्चे उस गीली मिट्टी के समान होते हैं, जिसको हम कोई भी रूप दे सकते हैं। इस मौके पर दर्शन, नीलम, ज्ञयानता व बरखा कुकरेजा, व स्कूल का पूरा स्टॉफ भी उपस्थित था।
ध्रुव स्कूल ने मनाया बाल दिवस
फोटो नंबर-38
पूंडरी। ध्रुव पब्लिक स्कूल फतेहपूर में बाल दिवस मनाया। प्रात: कालीन सभा में विशेष तौर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिवस, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान एवं उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्या रितु बंसल ने सभी को बाल दिवस की हार्दिक बधाई दी। साथ ही विद्यार्थी वर्ग के म्यूजिकल चेयर, बलांईड फोल्ड, रिंग एंड कोन आदि खेल भी करवाए गए। इस अवसर पर स्कूल का समस्त विद्यार्थी वर्ग एवं शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।
डीएवी स्कूल पूंडरी में आयोजित हुई फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता
फोटो नंबर-39
पूंडरी। बाल दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या साधना बख्शी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अध्यापिका अंजली शर्मा ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। मंच संचालन अध्यापिका ममता खुराना व अंजली शर्मा व स्कूल के बच्चों अंकिता व प्रियांशी द्वारा बखूबी किया गया।
फोटो नंबर-40
कैथल। अंबाला रोड पर स्थित हिंदू कन्या स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में नन्हें मुन्हें बच्चों की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौक पर बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसीपल मोनिका कौशिक ने बाल दिवस की सभी को बधाई दी। प्राधानाचार्या मोनिका कौशिक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की मस्ती के प्रतिभा के बारे में स्कूल को जानकारी मिलती है। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
फोटो नंबर-08
कैथल। प्रताप गेट स्थित सुपाश्र्च जैन पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौक पर स्कूल में विभन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों ने सभी अव्वल बच्चों को भी सम्मानित किया।
राजकीय स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया बाल दिवस
फोटो नंबर-42
ढांड। राजकीय उच्च स्कूल आहूं के प्रांगण में अनंत विकास ट्रस्ट एवं जन कल्याण सोसायटी हरियाणा के तत्वावधान में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व आईपीएस व टाटा पावर कार्पोरेशन लि. के जीएम शिव कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान जीएम शिव कुमार ने उपस्थित अविभावकों से बच्चों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जन कल्याण सोसायटी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश टांक, मेटिवेशनल स्पीकर कमल राणा, पूर्व सरपंच शेर सिंह आहूं, प्रधानाचार्य नरेश कुमार, शिक्षक कृष्ण सगवाल, बलराज शर्मा, राजपाल सगवाल, राजेश मेहला, पवन कुमार, ईश्वर सिंह, राजपाल शास्त्री, सुल्तान सिंह, मैडम गितु शर्मा, डीपी नरेश, सोमदत बागड़ी मौजूद रहे।
47 बेटियों को जर्सियां भेंट कर मनाया बाल दिवस
फोटो नंबर-43
पूंडरी। राजकीय स्कूल खेड़ी सिकंदर में बाल दिवस के अवसर पर स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि के रूप में संजीव कुमार नंबरदार खेड़ी सिकंदर ने शिरकत की। विद्यालय के हैड मास्टर सुरेश पाल व समस्त स्टाफ सदस्यों ने नम्रंदार का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल में पढने वाली 47 छात्राओं को जर्सियां देकर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर गुरबचन ङ्क्षसह, दिनेश कुमार, भाग ङ्क्षसह, सभी पूर्व सरपंच, एडवोकेट विवेक, चौ. मंगत राम, चौ. मेवा ङ्क्षसह, चौ. रधबीर ङ्क्षसह, चौ. नीरज कुमार, चौ. बलकार ङ्क्षसह, चौ. दयानंद, जिले ङ्क्षसह के साथ स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो नंबर-48
राजौंद। आदर्श स्कूल जाखोली में बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग कमेटी सदस्य डा. रविंद्र सिंह, रणधीर सिंह कसान, सतवीर सिंह, रवि जाखौली सहित स्कूल के प्रधानाचार्य ओपी शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर में सपना, बनाना ईटिंग में विक्रम, बॉल थ्रो में रितेश एवं रिंग थ्रो में कोमल और सोनाक्षी प्रथम रहे।
फोटो नंबर-49
बीपीएन पब्लिक स्कूल राजौंद में बाल दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रबंधक सदस्य जोगेंद्र, रणबीर राविश व प्रधानाचार्य मनोज कौशिक ने चाचा नेहरू की की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सतपाल मलिक, सुमन राविश, सोनिया, अनिल, मुनीष, विक्रम, पूजा राणा, पवन कौर, मनजीत, संतोष, वीरेंद्र शर्मा मौजूद थे।

फोटो नंबर-50
राजौंद। सत्य भारती स्कूल करोड़ा में बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर स्कूल में रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अध्यापक राजेंद्र शर्मा बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया तथा बच्चों को उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए कहा। इस अवसर पर स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed