फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिला अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल, मरीजों को नहीं मिल पाती पर्याप्त सुविधा

जिला अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल, मरीजों को नहीं मिल पाती पर्याप्त सुविधा

Wed, 14 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल, मरीजों को नहीं मिल पाती पर्याप्त सुविधा
हाल-ए- जिला अस्पताल : एक बेड पर दो मरीज तो कैसे हो बीमारों का इलाज
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरे टूटे, पिछले तीन दिन से तीन एंबुलेंस भी हुई खराब,मरीजों को नहीं मिल पाती पर्याप्त सुविधा, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन है मौन
फोटो नंबर-01 से 04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। तेजी से फैल रहे मलेरिया, डेंगू व वायरल बुखार जैसी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क नहीं दिख रहा है। जिस कारण जिला अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल बना है। इस दौरान मरीजों को इलाज के दौरान पर्याप्त सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। दाखिल मरीजों को इलाज के दौरान बेडों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही खून की जांच के लिए लैब टेक्नीशियनों की भारी कमी है। जिसका खामियाजा बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में दाखिल मरीज सिरसल निवासी अनंत, मंगत राम, रघुवीर ने बताया कि वह पिछले काफी दिनों से आंखों के इलाज के लिए आ रहे। लेकिन उचित इलाज नहीं मिला।
एक बेड पर दो से तीन मरीजों का हो रहा है इलाज : जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों को बेड भी नहीं मिल रहा है। 200 बेड का अस्पताल होने के बावजूद भी मरीजों को बेड की सुविधा नहीं मिल पाती। स्टाफ एक ही बेड पर दो से तीन मरीजों को शिफ्ट करता है। जिससे मरीजों में संक्रमित रोग फैलने का भी खतरा बना है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे टूटे, पिछले तीन दिन से तीन एंबुलेंस भी हुई खराब : जिला अस्पताल में हजारों रुपये के बजट से लगे सीसीटीवी भी खराब हो चुके हैं। मुख्य स्थानों पर लगे अधिकतर सीसीटीवी खराब हैं या टूट चुके हैं। इमरजेंसी में लगे दोनों सीसीटीवी खराब हैं। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों से तीन एंबुलेंस भी खराब है। विदित रहे कि पहले ही अस्पताल में एंबुलेंस की भारी कमी है। अब तीन और एंबुलेंस खराब होने से मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या संज्ञान में नहीं : कार्यकारी एसएमओ आरडी चावला ने बताया कि अस्पताल में फैली अव्यवस्था के बारे में कोई जानकारी संज्ञान में नहीं है। समस्या के बारे अब पता चला है। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed