{"_id":"5be9c3c9bdec22698e6ebfa9","slug":"191542046665-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक आग लगने से जला ट्रांसफार्मर, लोगों में बना भय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक आग लगने से जला ट्रांसफार्मर, लोगों में बना भय का माहौल
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से जला ट्रांसफार्मर
फोटो नंबर-26
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। श्रीकपिल मुनि रोड पर रखे बिजली निगम के ट्रांसफार्मर में बाद दोपहर अचानक आग लग गई। आवासीय क्षेत्र पास होने तथा आवागमन का मार्ग होने के चलते लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने बिना देरी किए दमकल यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास तो किया मगर जब सफलता नहीं मिली तो जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई। उपमंडल अभियंता बीबी काला, कनिष्ठ अभियंता बलराज सिंह, नफे सिंह तथा दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बढ़ रही आग के कारण बिजली निगम कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाया। दमकल विभाग की गाड़ी जब मौके पर पहुंची तथा उसने अविलंब आग पर काबू पाने का कार्य किया तो उसके पश्चात ही आसपास के घरों के लोगों ने चैन की सांस ली। वहीं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी राहत महसूस की। मौके पर मौजूद कुलदीप कुमार, काला शर्मा, रोहताश, बृजलाल आदि ने बताया कि जिस प्रकार ट्रांसफार्मर में लगी आग बढ़ती ही जा रही थी उससे लोगों में भय की स्थिति बनी हुई थी। एसडीओ काला व जेई बलराज सिंह ने बताया कि एमसीबी में कार्बन आने के चलते तेल लीकेज होना शुरू हो गया। इसके कारण ही 200 केवी के ट्रांसफार्मर में आग लगी है। उन्होंने कहा कि आग लगातार विकराल रूप धारण कर रही थी जिसके चलते ही दमकल विभाग व पुलिस को सूचित किया गया था।