फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रोडवेज को ग्रुप डी परीक्षा से लगभग दोगूनी आय

रोडवेज को ग्रुप डी परीक्षा से लगभग दोगूनी आय

Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज को ग्रुप डी परीक्षा से लगभग दोगूनी आय
ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल बेरोजगारों से रोडवेज ने कमाया दोगुना
विज्ञापन

- तीन दिन में हुई 2.5 करोड़ की अतिरिक्त आमदनी, कैथल को 30 लाख रुपये का हुआ मुनाफा
- हड़ताल में हुए नुकसान की भरपाई में मिलेगी मदद

फोटो नंबर-10
कमल बहल
कैथल। हाल ही में एचएसएससी की दो दिन हुई ग्रुप डी की परीक्षा में बेरोजगार अभ्यर्थियों के आवागमन के किराये से प्रदेश सरकार को तीन दिन में करीब 17 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई है। जिससे हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के दौरान हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी।
प्रदेश के सभी डिपो में अनुमानित 10 से 12 लाख रुपये की आमदनी की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि बड़े डिपो में इन तीन दिनों में प्रतिदिन 15 लाख रुपये का लाभ हुआ है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 22 डिपो में जहां रोडवेज को प्रत्येक डिपो से करीब 2.5 करोड़ रुपये की आमदनी होती थी। वहीं ग्रुप डी की परीक्षा के दिनों में करीब 6 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। तीन दिनों में अनुमानत: सभी डिपो में लगभग 17 करोड़ से अधिक की आय हुई है। जिससे विभाग को रोडवेज की 18 दिन की हड़ताल में हुए घाटे की कुछ हद तक भरपाई हो सकेगी। यदि 17 व 18 नवंबर को भी प्रदेश के सभी जिलों में इतनी ही भीड़ जुटी तो सरकार का 18 दिन में से 10 दिनों का घाटा पूरा हो जाएगा। जिससे सरकार को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कैथल डिपो को 30 लाख रुपये ज्यादा का मुनाफा : ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान तीन दिनों में कैथल डिपो को काफी मुनाफा हुआ है। डिपो के जीएम रामकुमार भुक्कल ने बताया कि अन्य दिनों में कैथल डिपो को 10 से 12 लाख रुपये की आमदनी होती है। लेकिन परीक्षा के दौरान तीन दिनों में रोजाना 22 लाख रुपये के करीब आमदनी हुई। इस प्रकार से तीन दिनों में कुल 66 लाख रुपये कैथल डिपो ने कमाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल शहर को ही करीब 30 से 40 लाख का कारोबार : कैथल में तीन दिनों में करीब 30 हजार से अधिक परीक्षार्थी आए। अनुमानत: यदि उनमें से प्रत्येक ने खाने-पीने पर भी 100 से 150 रुपये खर्च किए होंगे तो अकेले कैथल शहर में इन तीन दिनों में 30 से 40 लाख का कारोबार हुआ है। इतना ही खर्च बेरोजगारों को करना पड़ा।

इन डिपो को हुई इतनी अनुमानित आमदनी

डिपो अन्य दिनों में एक दिन की परीक्षा में
करनाल 12 से 15 लाख 23 लाख रुपये
रोहतक 15 लाख रुपये 25 लाख रुपये
झज्जर 10 लाख रुपये 20 लाख रुपये
जींद 12 लाख रुपये 21 लाख रुपये
हिसार 16 लाख रुपये 25 लाख रुपये
अंबाला 15 लाख रुपये 23 लाख रुपये
पंचकूला 14 लाख रुपये 24 लाख रुपये
फतेहाबाद 13 लाख रुपये 22 लाख रुपये
सिरसा 12 लाख रुपये 22 लाख रुपये
भिवानी 14 लाख रुपये 24 लाख रुपये
गुरुग्राम 16 लाख रुपये 26 लाख रुपये
पलवल 13 लाख रुपये 22 लाख रुपये
चरखी दादरी 10 लाख रुपये 20 लाख रुपये
कैथल 12 लाख रुपये 22 लाख रुपये
कुरुक्षेत्र 13 लाख रुपये 24 लाख रुपये
पानीपत 16 लाख रुपये 27 लाख रुपये
सोनीपत 13 लाख रुपये 23 लाख रुपये
फरीदाबाद 17 लाख रुपये 25 लाख रुपये
यमुनानगर 12 लाख रुपये 22 लाख रुपये
महेंद्रगढ़ 10 लाख रुपये 20 लाख रुपये
रेवाड़ी 12 लाख रुपये 22 लाख रुपये
नूंह 10 लाख रुपये 20 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed