फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कांग्रस के इंडस्ट्री सैल के चेयरमैन सौरभ चौधरी (गोयल) को कलायत विधानसभा का प्रभारी बनाया गया

कांग्रस के इंडस्ट्री सैल के चेयरमैन सौरभ चौधरी (गोयल) को कलायत विधानसभा का प्रभारी बनाया गया

Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रस के इंडस्ट्री सैल के चेयरमैन सौरभ चौधरी (गोयल) को कलायत विधानसभा का प्रभारी बनाया गया
कांग्रस के इंडस्ट्री सैल के चेयरमैन सौरभ चौधरी (गोयल) को कलायत विधानसभा का प्रभारी बनाया गया
विज्ञापन

सौरभ चौधरी ने जताया प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर का आभार
फोटो संख्या-33
कैथल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा हरियाणा कांग्रेस इंडस्ट्री सेल के चेयरमैन सौरभ चौधरी (गोयल) को कलायत विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। जिसके लिए सौरभ चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तवर का आभार जताया है। चौधरी ने कहा कि जो जिम्मेवारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें सौंपी गई है। उसका वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और कलायत विधानसभा में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। उधर, सौरभ चौधरी (गोयल) को कलायत विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सौरभ चौधरी इंडस्ट्री सेल के चेयरमैन होने के नाते व्यापारियों व उद्योगपतियों में कांग्रेस पार्टी का खूब प्रचार कर रहे हैं और अनेक व्यापारियों को कांग्रेस पार्टी से जोडने का काम सौरभ चौधरी ने किया है। सौरभ चौधरी पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और डा. अशोक तंवर द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, इससे कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ा है। सौरभ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे मजबूत और बड़ी पार्टी है, इसका कार्यकर्ता अपने आप को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर समझकर कार्य करता है। हरियाणा में आज भी भाजपा की सत्ता सरकार है लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत है और आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत का परचम लहराएगा, जिसका सारा श्रेय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर को जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed