फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मंडी आढ़तियों ने सफाई व्यवस्था के विरोध में मार्केट कमेटी के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष

मंडी आढ़तियों ने सफाई व्यवस्था के विरोध में मार्केट कमेटी के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष

Sun, 14 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
मंडी आढ़तियों ने सफाई व्यवस्था के विरोध में मार्केट कमेटी के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। विस्तार अनाज मंडी ढांड में जगह-जगह लगे कबाड़ तथा गंदगी के ढेरों से परेशान मंडी आढ़तियों ने शनिवार को मार्केट कमेटी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। राजकुमार, ईश्वर शर्मा, कर्मबीर, जरनैल सिंह, बीरबल कुमार, रवि कुमार शर्मा, सतबीर सिंह, रोशन लाल कठाना, सतीश कुमार, महावीर, जयभगवान, दलेल सिंह, सुलतान सिंह, सुभाष, महाबीर सिंह, राजू, सुखविंद्र, मनीष कुमार, सोमपाल ने बताया कि धान का सीजन समाप्त हुए काफी दिन बीत चुके हैं। लेकिन धान से निकलने वाले कबाड़ के ढेर आज भी मंडी में ज्यों के त्यों लगे हुए है। जिनमें आवारा पशु दिनभर विचरते रहते हैं। हल्की सी हवा चलने पर कबाड़ हवा में उड़ता रहता है। जिससे मंडी आढ़तियों को दिन में बाहर बैठना मुश्किल हो जाता है। मंडी आढ़तियों का आरोप है कि मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार मार्किट कमेटी सचिव को आग्रह कर चुके है। लेकिन हर बार शीघ्र ही सफाई करवा दी जाएगी यह कहकर टरका दिया जाता है। इस मामले में उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। जिससे आढ़तियों में संबंधित विभाग के प्रति गहरा रोष है। आढ़तियों का कहना है कि मार्किट कमेटी सचिव केवल कार्यालय तक ही सीमित रह गए है। जबकि उनका दायित्व बनता है कि हर रोज कार्यालय से बाहर निकलकर मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करें। मंडी आढ़तियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि विस्तार अनाज मंडी ढांड में सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध किया जाए। ढांड मार्केट कमेटी सचिव हकीकत कादयान से बात की तो उन्होंने कहा कि विस्तार अनाज मंडी में सफाई शीघ्र ही करवा दी जाएगी। आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या नही आने दी जाएगी।


मंडी आढ़तियों ने सफाई व्यवस्था के विरोध में मार्केट कमेटी के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष
फोटो संख्या-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed