फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नवंबर माह में अनापेक्षित कोहरे का कहर- छह हादसों में दो की मौत, नौ घायल

नवंबर माह में अनापेक्षित कोहरे का कहर- छह हादसों में दो की मौत, नौ घायल

Tue, 07 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
नवंबर माह में अनापेक्षित कोहरे का कहर- छह हादसों में दो की मौत, नौ घायल
नवंबर में अनापेक्षित कोहरे का कहर : छह हादसों में दो की मौत, नौ घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नवंबर माह की शुरुआत में जब कोहरे की उम्मीद न के बराबर होती है, सोमवार को अचानक छाए घने कोहरे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 घायल हो गए। सोमवार सुबह घना कोहरे का कहर देखने का मिला। हालांकि मौसम में अभी इतनी ठंडक नहीं हैं। लेकिन कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे के चलते गांव पाई में एक की मौत हो गई। गांव पाई में सुबह के समय रामधारी (70) सैर कर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने रामधारी को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। अधिक धुंध होने के कारण वाहन चालक का पता नहीं लग सका और वह मौके से फरार हो गया। हेड कांस्टेबल अमृत लाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के लड़के सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, कैथल-खनौरी मार्ग पर गांव फ्रांसवाला के निकट ट्रक-पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक को चोट आई है।
दूसरे हादसे में गांव बालू निवासी पवन कुमार ने बताया कि सुबह वह बाइक पर जा रहा था। गांव बात्ता के निकट एक कैंटर चालक ने अपने कैंटर को बैक करते समय उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे हादसे में सुबह के समय तितरम मोड़ के निकट एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार गांव सेगा निवासी कर्मबीर, नन्ही, मुन्नी घायल हो गए। वे तीनों गांव सेगा से ऑटो में सवार होकर ढाकल जा रहे थे। कोहरा अधिक होने के कारण हादसा को गया। तीनों को एंबुलेंस से कैथल पहुंचाया गया।

चौथा हादसा ढांड रोड स्थित पूर्व सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय के निकट हुआ। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। घायल होने वाले तीनों आईजी स्कूल की बस के चालक बताए जा रहे हैं। तीनों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पांचवां हादसा- ट्रक-बाइक की टक्कर में एक घायल
गांव सेरधा के निकट अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक चालक अमरीक सिंह (55) निवासी गांव छापर (सफीदों) को टक्कर मार दी। हादसे में घायल अमरीक सिंह को कैथल सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसके पैर में फैक्चर बताया गया है। अमरीक सिंह अपने गांव छापर से बाइक पर कुरुक्षेत्र जा रहा था और रास्ते में अधिक धुंध के कारण यह हादसा हो गया। एक अन्य हादसा गांव कौल के पास हुआ। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए।


कलायत में एक की मौत
भारी धुंध के कारण से राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पिंजुपुरा के समीप एक निजी बस व पिकअप वैन में टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जिला कैथल व जिला जींद की सीमा के पास हुई सड़क दुर्घटना में जिला जींद के गांव ढाकल निवासी जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। भारी धुंध के कारण से पहले एक निजी बस व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ज्यों ही बस बाइक से टकराई उसके पीछे-पीछे चल रही पिकअप वैन बस में जा घुसी तथा उसके पीछे आ रही चार कारें भी एक दूसरे से टकरा गईं।


दिन भर छाया रहा कोहरा
फोटो नंबर- 12, 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed