{"_id":"59dd10824f1c1b9f678b508d","slug":"191507659906-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के सुमित हत्याकांड पर सीबीआई की जांच की मांग पर गुर्जर समाज का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के सुमित हत्याकांड पर सीबीआई की जांच की मांग पर गुर्जर समाज का प्रदर्शन
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमित का एनकाउंटर सोची समझी योजना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यूपी में हुए सुमित गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के लिए अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के आह्वान पर जिले के गुर्जर समाज ने प्रदर्शन किया। अगुवाई जिलाध्यक्ष आर्य अमित गुर्जर ने की। गुर्जर समाज के लोगों ने एसडीएम कैथल को ज्ञापन भी सौंपा। अमित ने कहा कि यूपी के जिला बागपत के गांव चिरचिटा के निवासी सुमित के एनकाउंटर का वे विरोध करते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उन्होंने मामले की जांच करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सुमित गुर्जर की हत्या की गई है, झूठे तथ्यों पर आधारित उसका एनकाउंटर किया गया है। सुमित गुर्जर पर कोई भी केस दर्ज नहीं था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखकर उसका एनकाउंटर कर दिया गया, जो एक सोची-समझी योजना के तहत किया गया है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द उक्त हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाई जाए ताकि सुमित के परिजनों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर अमित, जोनी, मनीष सहित काफी संख्या में जिले के गुर्जर समाज के लोग व युवा मौजूद रहे।
फोटो नंबर-26, 27