{"_id":"5c7196ebbdec22739c3ff2b2","slug":"181550948075-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र मेरी कर्मभूमि, कभी नहीं छोड़ूंगा-नवीन जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र मेरी कर्मभूमि, कभी नहीं छोड़ूंगा-नवीन जिंदल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र मेरी कर्मभूमि, कभी नहीं छोड़ूंगा : नवीन जिंदल
भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही
लोकसभा चुनाव में हुई हार के लंबे समय बाद सांसद नवीन जिंदल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
फोटो संख्या-29 व 30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र उनकी कर्मभूमि है। हिसार बेशक जन्मभूमि हो, लेकिन वे कभी भी कुरुक्षेत्र को नहीं छोड़ेंगे। पिछले 25 साल से बाउजी ओपी जिंदल ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की जनता से जो पारिवारिक रिश्ता जोड़ा था, वे उस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। लंबे समय बाद कैथल में कार्यकर्ताओं से बैठक से पूर्व मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद ने भाजपा में जाने की सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने पिछले साढ़े चार सालों में विकास न करवाए जाने पर भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग उनके 10 साल के कार्यकाल में लोकसभा में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे, खेल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके निजी व सरकारी माध्यम से करवाए गए कामों को देख लें और वर्तमान में जो सांसद हैं, उनके काम को देख लें। लंबे समय बाद बैठक लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी सोच है कि जनता ने जिसे मौका दिया है, उसे पूरा समय दिया जाए। इसलिए उन्हें पूरा अवसर दिया गया, लेकिन विकास की बजाए यहां भाई को भाई से लड़वाने का काम किया गया। वे कार्यकर्ताओं से दूर नहीं रहे, बल्कि फोन व दूसरे माध्यमों से लगातार अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क में हैं। जिंदल ने कहा कि बातों व लुभावने भाषणों से कुछ नहीं होता, काम करने से विकास होता है। कांग्रेस में टिकट के अन्य दावेदारों के प्रश्न पर जिंदल ने कहा कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वे उसे स्वीकार करेंगे। लेकिन उन्हें मौका दिया तो वे पूर्व की भांति कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश का विकास करवाएंगे। भाजपा के कार्यकाल में विकास धीमा हुआ है। जितने भी काम हुए हैं, उनमें अधिकतर की अप्रूवल, शुभारंभ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हो चुका था। कांग्रेस में फूट के प्रश्न पर जिंदल ने कहा कि नेताओं में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वे सभी का सम्मान करते हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं। राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी जरूर विजयी होगी।
कश्मीर में हुए आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिंदल ने कहा कि ऐसे माहौल में इंटेलीजेंस फेलियर नहीं होना चाहिए। वे सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। सरकार को करारा जवाब देना चाहिए। आज जितनी स्थिति कश्मीर में खराब है, उतनी कभी नहीं रही। वहां की जनता में विश्वास बहाल करना पड़ेगा कि यह देश उनका भी है। वहां बंदूक के साथ-साथ विश्वास बहाली करनी होगी। भाजपा के बेरोजगारी, राम मंदिर व धारा 370 के प्रश्न पर जिंदल ने कहा कि तीनों वादों के बारे में जनता को पता है कि कितना काम हुआ है। इसके बाद नवीन जिंदल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और हर तरह से तैयार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिल्लू राम बाजीगर, दिलबाग मोर, मुकेश जैन, अनिता ढुल बड़सीकरी, नवनीत गोयल, सरदार केहर सिंह, सुनीता बातान, चौधरी रणबीर सिंह क्योड़क, रामस्वरूप जिंदल, संदीप ढुल, जोगेंद्र तितरम, बिल्लू चंदाना, अजमेर मटौर, देवीप्रसन्न शर्मा, श्याम सुंदर गौड़, पीएल भारद्वाज सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।