{"_id":"5c06d0f7bdec22419c5f13bd","slug":"181543950583-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक उत्सव के दूसरे दिन हरियाणावीं डांस व रागिनी का रहा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक उत्सव के दूसरे दिन हरियाणावीं डांस व रागिनी का रहा संगम
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक उत्सव के दूसरे दिन हरियाणवी डांस व रागिनी का रहा संगम
स्किट में भी बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बेटियों को बचाने और पढ़ाने का दिया संदेश
दूसरे दिन भी 700 से अधिक विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां
फोटो नंबर-01 से 09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शिक्षा विभाग द्वारा जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में दूसरे दिन हरियाणवी डांस, रागिनी, प्रश्नोत्तरी सहित हरियाणवी स्किट के माध्यम से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मंगलवार को उत्सव का शुभारंभ सीजीएम मेनपाल रामावत ने किया। जबकि शाम के समय एडीसी सतबीर कुंडू मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में पांचवीं से आठवीं तक के प्रतिभागियों ने जल बचाओ, पर्यावरण संरक्षण सहित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर हरियाणवी स्किट के माध्यम से बेटियों की व्यथा पर एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। इसी प्रकार से हरियाणवी सोलो डांस में प्रतिभागियों ने हरियाणवी लोकगीतों के माध्यम से वाहवाही लूटी। छात्राओं ने हरियाणवी गाने गाला मैं सिटी मारी मेरे रसिया ने, मन बसिया नै, हरियाणा का लांबा ठाडा छोरा रै मेरे मन बसिया पर सभी दर्शक भी थिरकने के लिए मजबूर हो गए।
जिला शिक्षा अधिकारी जोगिद्र हुड्डा ने बताया कि दूसरे दिन पांचवीं से आठवीं तक आयु वर्ग में समूहगान में प्रदेश भर की 17 टीमों ने, लघु नाटिका में 19 टीमों ने व नौ से बारह आयु वर्ग में सांझी प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। सुदर्शन पूनिया झज्जर ने कौन बनेगा करोड़पति के अंदाज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, दलीप सिंह डीपीसी, उपजिला शिक्षा सुदेश सिवाच, कार्यक्रम अधिकारी पंचकुला प्रमोद शर्मा, सहायक निदेशक पंचकुला नंद किशोर वर्मा, कुलदीप मेहता, सुखदेव नारायणगढ़, नरेश सिरसा, विनय मल्होत्रा हिसार मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम : राज्यस्तरीय एकल गान प्रतियोगिता में यमुनानगर पहले, महेंद्रगढ़ दूसरे व हिसार तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार से राज्य स्तरीय सांझी प्रतियोगिता नौवीं से बारहवीं कक्षा में कैथल प्रथम, झज्जर द्वितीय, महेंद्रगढ़ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैथल जिले का प्रतिनिधित्व काजल, झज्जर जिले का प्रतिनिधित्व गीतांजलि, महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व किरण व जींद जिले का प्रतिनिधित्व प्रीति ने किया। राज्य स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में झज्जर प्रथम, कैथल द्वितीय, सोनीपत तृतीय, जींद चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। समूह गान प्रतियोगिता में कैथल प्रथम, जींद द्वितीय, सोनीपत तृतीय, यमुनानगर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।