फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सुरजेवाला ने शुरू की चुनावी समर की तैयारियां

सुरजेवाला ने शुरू की चुनावी समर की तैयारियां

Mon, 15 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुरजेवाला ने शुरू की चुनावी समर की तैयारियां

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पवन वाटिका पैलेस में विधानसभा कैथल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग में अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सुरजेवाला ने वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव की तैयारियों का एलान कर दिया। सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर काम शुरू कर दें। वर्तमान भाजपा सरकार में सभी वर्ग दुखी हैं। स्वयं मुख्यमंत्री के गृह जिले करनाल में डिवाइडरों के बीच से आज तक घास साफ नहीं हो पाई है। कार्यक्रम का मंच संचालन मुकेश जैन, दर्शन खनौदा और जरनैल मालखेड़ी ने किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में आज किसान बर्बादी की कगार पर आकर खड़ा हो गया है। हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मोदी सरकार का किसानों की फसलों पर 50 प्रतिशत मुनाफा का वादा भी झूठा साबित हुआ और 28 फरवरी 2015 में अपने शपथ में ये कहा कि किसानों की फसलों पर 50 प्रतिशत का मुनाफा किसानों को नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा खेती में खाद पर 5 प्रतिशत, दवाई पर 18 प्रतिशत, ट्रैक्टर, हैरो, कस्सी पर 12 प्रतिशत, ट्रैक्टर के इंजन व टायरों पर 28 प्रतिशत टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने अपने किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब किया है। 4 साल में किसानों की दशा दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होने की हो गई है।
विज्ञापन

तीन साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में 6,750 नौकरियां दीं और 42 हजार युवाओं को नौकरी से निकाल दिया, आज हरियाणा में लगभग 1 लाख पद खाली पड़े हैं और ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार के शासनकाल में 13 बार पेपर लीक हुआ हो। जज जैसे पद के लिए परीक्षा का प्रश्न पत्र भी लीक होना बड़े शर्म की बात है। मोदी सरकार के नासमझी भरे नोटबंदी और जीएसटी जैसे तुगलकी फरमान भी देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने का काम किया है। इनेलो पर प्रहार करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि जो फूट डालो राज करो का काम इनेलो पार्टी करती थी आज वही काम भाजपा कर रही है क्योंकि इनेलो पार्टी भाजपा की बी टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मीटिंग में आए पूर्व विधायक फूलसिंह खेड़ी, कांग्रेस नेता बॉबी मान, सतबीर भाणा, बिल्लू चंदाना, रणधीर राणा, सुरेन्द्र रांझा, कविराज शर्मा, मोहन शर्मा क्योडक़, रणवीर गुर्जर, शिव कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शमशेर सिंह सुरजेवाला, बृजेन्द्र सुरजेवाला, सुदीप सुरजेवाला, राजेश जागलान, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, बहादुर सैनी, धर्मवीर सैनी, बलबीर तंवर, पवन थरेजा, सुरेन्द्र रांझा, शमशेर कुंडू, सुरजीत बैनीवाल, रोशन पाडला, केसर, जोगिन्द्र सैनी, बिल्लू सैनी, संजय भौरिया, अनिल गुर्जर, श्यामलाल धौंस, दीक्षित गर्ग, प्रवीनैन, गौरव मित्तल, सतपाल शर्मा, दलबीर पुनिया, नाथा राम, कुलदीप धारीवाल, जयपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुरेन्द्र रोहिल्ला, नाजर दयोहरा, बननी सिंह, रामचंद्र चिरंजीव कालोनी, सतपाल माघोमाजरी, जयभगवान सिरटा, दर्शन शर्मा, पवन वाल्मीकि, कैलाश वाल्मीकि, सुरिन्दर कौर, संतोष वर्मा, कैलाशो मलिक, एडवोकेट प्रदीप हरित, जोरा सिंह बुढाखेड़ा, रघुबीर रंगा, दलेल सिंह, बलविन्द्र वाल्मीकि, बालकिशन रैह्बारी, पुनीत मल्होत्रा, राजेंद्र ढुल सरपंच, मंगत शर्मा, रघबीर शर्मा, दिनेश ढुल, सुरजीत वाल्मीकि क्योडक़,शमशेर सजूमा व जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र राजेन्द्र शर्मा बलवंती सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सुरजेवाला ने शुरू की चुनावी समर की तैयारियां
पवन वाटिका में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को कहा
बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ने का काम शुरू करें
भाजपा सरकार के तानाशाही शासनकाल से हर वर्ग दुखी : सुरजेवाला
फोटो संख्या-2 व 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed