फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आरकेएसडी कॉलेज का चुनाव आज, मतदान केंद्रों के 200 मीटरतक लगाई धारा 144

आरकेएसडी कॉलेज का चुनाव आज, मतदान केंद्रों के 200 मीटरतक लगाई धारा 144

Sun, 14 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज का चुनाव आज, मतदान केंद्रों के 200 मीटरतक लगाई धारा 144
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के 11 कॉलेजियम के लिए आज सुबह 9 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक मतदान होगा। चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन सतीश मित्तल ग्रुप व सुभाष मित्तल ग्रुप ने डोर टू डोर संपर्क किया और अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील की। दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। वहीं 10 कॉलेजियम में बिना विरोध के जीत हासिल कर चुके सतीश बंसल ग्रुप जीत को लेकर उत्साहित हैं और 21 कॉलेजियम में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप का दावा किया जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर 200 मीटर तक धारा 144 लागू की गई है।
पूर्व प्रधान सतीश बंसल ग्रुप के 10 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। कुल 21 में से शेष 11 कॉलेजियम में आज चुनाव होना है। सुभाष मित्तल ग्रुप द्वारा 11 कॉलेजियम में उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन

इनमें है मुकाबला
कॉलेजियम नंबर
1 अनिल शोरेवाला/अल्पना मित्तल
3 बनारसी दास गुप्ता/बीरभान जैन
4 चंद्रभान मित्तल/धर्मबीर कैमिस्ट
5 ज्ञानचंद (ज्ञानेंद्र प्रकाश)/धर्मप्रकाश मित्तल
6 जयभगवान/हुक्मचंद बंसल
7 कृष्ण बंसल/कमलदेव मित्तल
9 महेंद्र थरेजा/एडवोकेट मुकेश निरवानी
13 राम चौधरी/राकेश कुमार सर्राफ
15 साकेत मंगल एडवोकेट/रेनू मित्तल
19 सुनील चौधरी/सुरेश गोयल
21 विपिन गोयल/विष्णु भगवान मित्तल
इन कॉलेजियम में से कॉलेजियम नंबर 1, 5, 9, 15 और 21 पर शहर के लोगों की विशेष नजरें रहेंगी। इनमें संस्था से शुरू से ही जुड़े परिवारों से संबंधित उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इन कॉलेजियम में होने वाली जीत ही कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान पद का फैसला करने में निर्णायक साबित होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम 21 के 21 कॉलेजियम जीतेंगे : चुनावी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व प्रधान सतीश बंसल, एडवोकेट साकेत मंगल, नरेंद्र जिप्पी शोरेवाला, निर्विरोध चुने गए अश्विनी शोरेवाला ने कहा कि उनका ग्रुप 21 के 21 कॉलेजियम में जीत हासिल कर चुका है। 10 कॉलेजियम सदस्य उनके पहले ही सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। संस्था सदस्यों से जो समर्थन मिल रहा है, उसके बल पर सभी कॉलेजियम में एकतरफा जीत हासिल करेंगे। सतीश बंसल ने कहा कि कॉलेजियम नंबर 5 से गौरव मंगल उम्मीदवार ने ज्ञानचंद को अपना समर्थन दे दिया है। चुनाव अधिकारी से ज्ञानचंद जी के नाम ज्ञानेंद्र ऊर्फ ज्ञानचंद की क्लीयरेंस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विकास के लिए लोग उनके ग्रुप को ही संस्था का संचालन सौंपना चाहते हैं। लोगों के सहयोग से संस्था के विकास के लिए मिलकर काम किया जाएगा। शनिवार को व्यक्तिगत संपर्क कर वोट की अपील की गई।

कोई विवाद हुआ तो 4 सदस्यीय कमेटी करेगी निपटारा : सतीश बंसल ने बताया कि शुक्रवार को उनके ग्रुप की ओर से दो सदस्यों उनके अलावा साकेत मंगल व प्रतिद्वंद्वी ग्रुप की ओर से विष्णु भगवान मित्तल व एडवोकेट मुकेश निरवानी को सदस्य बनाते हुए 4 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। यदि किसी वोट पर कोई विवाद या ऑब्जेक्शन होगा तो यह कमेटी ही उसका निपटारा करेगी।
सुभाष मित्तल ग्रुप की ओर से धर्मप्रकाश मित्तल व मुकेश निरवानी एडवोकेट ने कहा कि चुनाव के परिणाम के बाद तस्वीर ही कुछ ओर होगी। उनके ग्रुप के सभी 11 सदस्य जीत हासिल करेंगे। साथ ही कॉलेज की प्रबंधक समिति का प्रधान भी उनके ग्रुप से होगा। लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है। जिस कारण सभी सदस्य उत्साहित हैं।
पीठासीन व पोलिंग अधिकारी राष्ट्रीय विद्या समिति की मतदान प्रक्रिया को निष्ठा से करवाएं संपन्न : कैप्टन शक्ति सिंह
कैथल। एडीसी एवं आरकेएसडी संस्था के प्रशासक कैप्टन शक्ति सिंह ने पोलिंग पार्टियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीठासीन व पोलिंग अधिकारी राष्ट्रीय विद्या समिति की मतदान प्रक्रिया को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न करवाएं। चुनाव अधिकारी रविंद्र मलिक, प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग व आरवीएस चुनाव संयोजक प्रबोध बिंदलिश भी यहां मौजूद रहे। एडीसी ने कहा कि पोलिंग पार्टियां तटस्थ रहकर अपना दायित्व निभाएं ताकि मतदाता स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से मतदान कर सके। एडीसी ने निम्न बातों का ध्यान रखने को कहा:-
1. कर्मचारी निष्पक्ष रूप से अपने काम को अंजाम दे और उनकी निष्पक्षता उनकी कार्यशैली से झलकनी भी चाहिए।
2. शाम को 4:30 मिनट पर संपन्न होने वाली मतदान प्रक्रिया सभी बूथों पर एक ही समय संपन्न हो। मतदान समाप्त होने के समय 4:30 मिनट पर बाहर लगी लाइन का आखिरी व्यक्ति भी मतदान कर पाएगा। इस प्रक्रिया के लिए बाहर खड़े लोगों को नंबर देना होगा।
3. मतगणना शुरू करने से पहले सभी कैंसल वोट बाहर निकाल लें और उसके बाद मतगणना प्रारंभ करें। प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट के साथ भी प्रात: घड़ी मिलाते हुए विनम्रता से अनुरोध करें कि वे मतदान के दौरान दूसरे पोलिंग एजेंटों के साथ बातचीत न करें।
4. मतदान केंद्र में पोलिंग एजेंटों के लिए मोबाइल प्रतिबंधित है।
5. मतदान केंद्र में प्रत्याशी के अलावा अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश न करें और असहाय मतदाता के साथ एक व्यक्ति उसकी मदद के लिए एक बार ही प्रवेश कर सकता है।
वहीं चुनाव अधिकारी तहसीलदार रविंद्र मलिक ने कहा कि 11 कॉलोजियम के मतदान के लिए सभी प्रबंध चाक चौबंद कर लिए गए हैं। 111 कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों में रिहर्सल करवाई गई है। 44 कर्मचारी जिसमें सहायक प्रोफेसर व कानूनगो व पटवारी तैनात हैं पोलिंग बूथों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे। सुरक्षा चाकचौबंद रखने के लिए पुलिस विभाग के करीब 300 कर्मचारी अलग-अलग ड्यूटियों पर कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगे। इनमें डी.एस.पी. तरुण सैनी सुपरवाइजरी आफिसर होंगे तथा 2 निरीक्षक सहित अन्य सभी कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर तैनात किए जाएंगे।

पोलिंग पार्टियों की चुनाव सामग्री वितरित : रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार रविंद्र मलिक की अध्यक्षता में सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री वितरित की गई। निर्वाचन कानूनगो व डा. गगन मित्तल व उनकी टीम द्वारा सभी पार्टियों को सामग्री की किट प्रदान की गई जिसमें 2 वोटर लिस्ट, स्टेंप पैड, एरो क्रास मार्क, अमिट स्याही, नीला व लाल पैन, किट बैग, स्टील स्केल, कैंडल, वैस, सील, ब्लेड, मैच बॉक्स, बैलेट बॉक्स, पेंसिल व शार्पनर सहित पीठासीन अधिकारी की डायरी भी किट में डाली गई। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपनी-अपनी पार्टी के साथ परस्पर पर परिचय प्राप्त करते हुए सामान को खोलकर उसे किस प्रकार से प्रयोग किया जाना है उसके बारे में भी चर्चा की। निर्वाचन कानूनगो शमशेर सिंह ने इन सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान की रिहर्सल करवाई।


चुनाव आज, मतदान केंद्रों के 200 मीटर तक लगाई धारा 144
आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में 111 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी, तहसीलदार सहित एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह रखेंगे नजर
21 में से 11 कॉलेजियम पर होना है मतदान, 10 का पहले ही हो चुका है सर्वसम्मति से चुनाव
दो ग्रुपों के 22 उम्मीदवार मैदान में, एक कॉलेजियम में तीसरे उम्मीदवार गौरव मंगल ने दिया ज्ञानचंद गुप्ता को समर्थन
किसी कॉलेजियम पर वोटिंग के दौरान विवाद हुआ तो चार सदस्यीय कमेटी सुलझाएगी विवाद
दोनों पक्षों से 2-2 सदस्यों को लिया गया कमेटी में
फोटो संख्या-2, 3 व 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed