फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं सांसद के गोद लिए गांव के सरपंच के रणदीप सुरजेवाला के दरबार में पहुंचने का फोटो वायरल

भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं सांसद के गोद लिए गांव के सरपंच के रणदीप सुरजेवाला के दरबार में पहुंचने का फोटो वायरल

Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं सांसद के गोद लिए गांव के सरपंच के रणदीप सुरजेवाला के दरबार में पहुंचने का फोटो वायरल
भाजपा पाड़ला मंडल अध्यक्ष के रणदीप सुरजेवाला के दरबार में पहुंचने का फोटो वायरल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा पाड़ला मंडल अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार सैनी के गोद लिए गांव सांघन के सरपंच सुरजीत सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें प्रचार किया जा रहा है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल होने के लिए रणदीप सुरजेवाला के पास पहुंचे और कहा कि हमारी सरकार में कोई सुनवाई नहीं। इस फोटो में सुरजेवाला सरपंच का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। जबकि सरपंच ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी फोटो का गलत प्रयोग किया जा रहा है। वे रणदीप सुरजेवाला के पास गांव की पंचायती जमीन के विवाद के मामले में बातचीत के लिए गए थे कि वे बीच में टांग न अड़ाएं।

सुरजीत सिंह सांघन ने फोटो पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि गांव में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस कब्जे को 26 सितंबर को प्रशासन द्वारा छुड़वाया जाना है, लेकिन सुरजेवाला के कुछ समर्थक उनका नाम लेकर कब्जाधारियों का समर्थन कर गांव में विवाद खड़ा कर दो समुदायों को भड़काना चाहते थे। इसलिए वे सरपंच होने के नाते गांव के अन्य लोगों के साथ सुरजेवाला के पास गए थे। इस पर विधायक ने कहा था कि मेरी इस मामले में कोई दखलअंदाजी नहीं है। सरपंच ने कहा कि मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



- मंडल अध्यक्ष ने दी सफाई कहा- मेरी छवि खराब करने का प्रयास
फोटो संख्या-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed