{"_id":"5c057e50bdec22418130b213","slug":"171543863888-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि ठहराव बंद करके जनता को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि ठहराव बंद करके जनता को किया परेशान
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का रात्रि ठहराव बंद करने से लोगों की बढ़ी परेशानी
- रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे का आंशिक प्रदर्शन किया
फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। निजीकरण व अनुबंध पर लगे चालकों को हटाने के विरोध में सोमवार को रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे का आंशिक प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के नेता महाबीर संधूू, सुरेश मराठा, राजबीर भाना, ज्ञान सिंह राठी, ओमदयाल, महिपाल राणा ने की। मंच संचालन डिपो सचिव प्रवीण क्योड़क व रणबीर बालू, बिमल शर्मा, सुशील शर्मा ने किया।
तालमेल कमेटी के नेता पहल सिंह, जसबीर सिंह, शमशेर सिंह सिसमोर, आनंद शर्मा ने बताया कि सरकार जनता व कर्मचारी विरोधी फैसला ले रही है और सरकार रोडवेज को खत्म करना चाहती है। जिससे आए दिन नए फरमान जारी कर जनता को दुखी कर रही है। जिसमें सरकार द्वारा 2016 में लगे चालकों को निकालने का फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि जनता को रोडवेज अच्छी सुविधा दे रही है। उसको छीनना चाहती है और जनता को भी परेशान करना चाह रही है। फरीदाबाद डिपो में हटाए गए 37 चालकों को नौकरी से हटाने के आदेश तुरंत रद किए जाएं। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी 5 दिसंबर को रोहतक में होने वाली बैठक में आंदोलन की घोषणा करेगी। उन्होंने बताया कि जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए सरकार को चालक-परिचालकों की भर्ती करने का 45 दिन का समय देते हुए पहले की तरह बिना ओवरटाइम का लाभ लिए 12 से 18 घंटे ड्यूटी करने का निर्णय लिया गया। लेकिन सरकार ने कर्मचारियों ने जनहित में लिए फैसले को लागू करने की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का रात्रि ठहराव बंद करके ग्रामीण जनता व छात्र-छात्राओं के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी है। इस मौके पर जिला प्रधान जसबीर सिंह, सचिव जरनैल सिंह, कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान गांधी लहगा, सचिव बलवान कुंडू, रणबीर सिंह बालू, सुशील कुमार, कृष्ण कुमार किच्छना, राजकुमार नेपेवाला, बलकार सिंह, सतीश कुमार, रामफल सिरता, सुशील शर्मा, बिजेंद्र बालू, सतबीर सिंह, नरेश कुमार, बलवान कुंडू, सुरेश नरड़, संजय मटौर, सतनाम सिंह, चंद्र हंस, कृ ष्ण कुमार, रामचरण शर्मा मौजूद रहे।