{"_id":"5c042df5bdec2241a533b5bb","slug":"171543777781-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों पर परोपकार करने वाला व्यक्ति ही अमर होता है-राज्यपाल देवव्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों पर परोपकार करने वाला व्यक्ति ही अमर होता है-राज्यपाल देवव्रत
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परोपकार करने वाला व्यक्ति ही अमर होता है : आचार्य देवव्रत
उमंग उत्सव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित किए गए वरिष्ठ नागरिक, किसान सम्मान, राशन एवं कंबल वितरण समारोह
फोटो संख्या-24 व 25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि भारत के ऋषि-मुनियों ने मानवीय मूल्यों पर गहन चिंतन किया तथा इस विचारधारा को संपूर्ण विश्व में फैलाया। मूलभूत सिद्धांतों का पालन करते हुए कर्म करने से ही मनुष्य महान बनता है और दूसरों का परोपकार करने वाला व्यक्ति ही अमर होता है।
आचार्य देवव्रत आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में उमंग उत्सव वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित किए गए वरिष्ठ नागरिक, किसान सम्मान, राशन एवं कंबल वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सामाजिक कार्य कर रही 5 संस्थाओं, 5 प्रगतिशील किसानों, 12 उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले 80 वर्ष से अधिक आयु के बुुजुर्गों, ककराला ग्राम पंचायत की सबसे अधिक शिक्षित सरपंच प्रवीण कौर व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने संस्था की ओर से 12 गरीब महिलाओं को राशन वितरित करके राशन वितरण का शुभारंभ किया और प्रोफेसर एलएम बिंदलिश की माता कस्तूरी देवी की स्मृति में 50 गरीब लोगों को कंबल भी वितरित किए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया।
इस अवसर पर प्रो. एलएम बिंदलिश, संदीप गर्ग तथा विजय कुमार ने भी अपने विचार रखे तथा छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ, श्याम सुंदर बंसल, सुधीर मेहता, नरेश मित्तल, डीपी गुप्ता, राधाकृष्ण आर्य, रणजीत सिंह, कमलदेव मित्तल, विनोद मित्तल, रवि जेतली, सुनील चौधरी सहित अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।