फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चौटाला कार्यकर्ताओं की झूठी तालियां बटोरने के लिए चुनाव लडने की बात कर रहे हैं-बराला

चौटाला कार्यकर्ताओं की झूठी तालियां बटोरने के लिए चुनाव लडने की बात कर रहे हैं-बराला

Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चौटाला कार्यकर्ताओं की झूठी तालियां बटोरने के लिए चुनाव लडने की बात कर रहे हैं-बराला
चौटाला कार्यकर्ताओं की झूठी तालियां बटोरने के लिए चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं : बराला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला कैथल में पूर्व विधायक भाई लीला राम की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। हालांकि विवाह शनिवार को संपन्न हो गया था। लेकिन वे पुत्री को आशीर्वाद देने के लिए रविवार को विधायक के आवास पर पहुंचे। जहां परिवार के सदस्यों से मिले और पूर्व विधायक को बधाई दी।

इस अवसर पर बराला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला वर्ष 2024 तक चुनाव लड़ने के काबिल ही नहीं है, वे कार्यकर्ताओं की झूठी तालियां बटोरने के लिए ही इस प्रकार की बात करते हैं। बराला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने चुनाव लड़ने की बात भी एक शोक सभा के कही थी। भाजपा सरकार द्वारा निकाली गई अधिकतर भर्तियों पर अदालत में स्टे होने के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पहले की सरकारों में नौकरियां भाई-भतीजावाद, पैसों पर व सिफारिशों पर की जाती थी, योग्य उम्मीदवार नौकरियों से वंचित रह जाते थे और वे कोर्ट में चले जाते थे। भर्तियां रद्द कर दी जाती थी। अदालत में चले जाने का प्रचलन आज भी जारी है, लेकिन भाजपा ने जितनी भी भर्तियां की हैं, उनमें पारदर्शिता बरती है। बिना सिफारिश के केवल योग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी है। इसलिए अदालत में भी भर्तियों से स्टे हटें और जिन पर हैं, उनमें भी सरकार के पक्ष में फैसला आएगा। सरकार सभी वर्गों के हितों का ध्यान रख रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, लीला राम, मुनीष कठवाड़, अजीत चहल, सुरेश क्योड़क, नरेश मितल, कमलेश ढांडा, राजेंद्र स्लेटी, विक्की शर्मा, लीला सैनी, कृष्ण ढुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो संख्या-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed