फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव बालू में बूरा खाप का मनाया गया पांचवां स्थापना दिवस

गांव बालू में बूरा खाप का मनाया गया पांचवां स्थापना दिवस

Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गांव बालू में बूरा खाप का मनाया गया पांचवां स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कलायत। गांव बालू की बूरा पट्टी में बूरा खाप का पांचवां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के बूरा गोत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूरा खाप के प्रधान रणबीर किरमच ने की तथा खाप प्रवक्ता पूनम बूरा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रही। स्थापना दिवस पर बूरा खाप ने सामाजिक बुराईयों पर अंकुश लगाने की पहल की है। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 100 युवाओं ने रक्तदान किया। खाप प्रधान ने रक्तदाताओं को बैज लगा कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप बूरा ने बताया कि पांचवें स्थापना दिवस पर अनेक सामाजिक बुराईयों पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के मरने के बाद 13 दिन तक होने वाले भारी भरकम खर्च पर कटौती किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया जीते जी कोई भी व्यक्ति ज्यूण जग का आयोजन कर सकता है ताकि उसका उसे लाभ मिले। मरने के बाद अनावश्यक रूप से होने वाले खर्च पर अंकुश लगाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया। उन्होंने बताया कि शोक 13 की बजाए सात दिन का रहेगा ताकि परिजन व रिश्तेदार अधिक परेशान न हों। रणबीर किरमच ने कहा कि सर्व बूरा खाप ने संस्था के पांचवें वार्षिक स्थापना दिवस को सामाजिक सरोकार के रूप में मनाने की निर्णय सर्वसम्मति से लिया। उन्होंने कहा कि विवाह शादी पर होने वाले अनावश्यक खर्च में कटौती की जाए, दहेज प्रथा पर पूर्ण रोक तथा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में मौजूद बूरा खाप के प्रतिनिधियों ने लिए गए निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने का फैसला लिया। इस अवसर पर स्थानीय इकाई प्रधान गजे सिंह और सरपंच रमेश कुमार, उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से हिटलर, सारन गांव के सरपंच वीरेंद्र सिंह, डा.पूनम बूरा, युवा विकास मंडल अध्यक्ष प्रदीप बालू और देश के विभिन्न गांवों से आए खाप प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहे। बैठक में किसी भी विधा में सर्वोच्च देने वाले बूरा खाप की बेटियों को सम्मानित भी किया गया।

गांव बालू में बूरा खाप का मनाया गया पांचवां स्थापना दिवस
फोटो नंबर-38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed