{"_id":"59c94ee74f1c1b65548b460c","slug":"171506365159-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी करेंगी खेल महाकुंभ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी करेंगी खेल महाकुंभ का शुभारंभ
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी करेंगी खेल महाकुंभ का शुभारंभ
कैथल। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी गंगादत्त यादव ने बताया कि संशोधित कार्यक्रमानुसार जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन अब 28 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे पट्टी अफगान स्टेडियम में डीसी सुनीता वर्मा द्वारा किया जाएगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा 24 सितंबर को करनाल में किया जाना था, जो अब 27 सितंबर को किया जाएगा। इसलिए दिनांक 26 सितंबर को जूडो, बाक्सिंग, कुश्ती, हैंडबॉल, वॉलीवाल, कबड्डी नेशनल, हॉकी, तीरंदाजी, लॉन टेनिस, एथलेटिक्स व बास्केटबाल प्रतियोगिताओं में केवल लड़के भाग लेंगे। दिनांक 28 सितंबर को सभी प्रतिभागी लडक़े व लड़कियां भाग लेंगी। 26 सितंबर को जूडो खिलाड़ी डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल, बाक्सिंग खिलाड़ी आरकेएसडी स्टेडियम कैथल, तीरंदाजी खिलाड़ी कलायत स्थित शिक्षा भारती स्कूल तथा लॉन टेनिस खिलाड़ी गुलमोहर सिटी कैथल में रिपोर्ट करेंगे तथा अन्य सभी खेलों के खिलाड़ी खानपुर स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगे।