फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अफवाह पर सड़क पर डटे ग्रामीण

अफवाह पर सड़क पर डटे ग्रामीण

Sun, 24 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अफवाह पर सड़क पर डटे ग्रामीण
अफवाह पर सड़क पर डटे ग्रामीण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव सेरधा में शनिवार को सांसद राजकुमार सैनी के पहुंचने की झूठी अफवाह फैलते ही लोग सडक़ पर आ डटे। जिससे सड़क पर जाम लग गया। पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक व एसएचओ ने ग्रामीणों को सच्चाई बताकर वापस घर भेजा। जो पुलिस गार्द राजेश कश्यप के घर लगी थी वह फोर्स मधुबन से आई हुई थी जिसे 11.30 बजे पर वापस भेजकर उनकी जगह कैथल पुलिस की फोर्स लगा दी गई। पुलिस की अदला बदली देखकर लोगों में किसी ने अफवाह फैला दी की राजकुमार सैनी गांव में आ रहा है। इस सूचना पर गांव के कई महिला व युवा सड़क पर इकट्ठे हो गए और राजकुमार सैनी मुर्दाबाद के नारे लगाने लग गए। लगभग एक बजे एसएचओ राजौंद मौके पर आये और उनको समझाने लगे। उसके बाद उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को बताया कि कोई सांसद का कार्यक्रम नही है जिस पर कुछ ग्रामीण चले गए और कुछ मौके पर ही खड़े रहे।

ऐसा हुआ ग्रामीणों को शक : ढुल खाप का हर वर्ष होने वाले सम्मेलन से सेरधा से ढुल खाप के लगभग सभी व्यक्ति ढुल खाप सम्मेलन में रामराय जींद गए हुए थे। और उधर पुलिस फोर्स बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। मधुबन से फोर्स पिछले कई दिनों से गांव सेरधा में तैनात थी, जिसे वापिस भेजकर उसकी जगह कैथल की फोर्स गांव सेरधा में भेजी गई। पुलिस की अदला बदली के चलते किसी ने गांव में मुनियादी करवा दी कि गांव में सांसद राजकुमार सैनी आ रहा है। जिससे भारी संख्या में महिला व युवा आ गए।
विज्ञापन


फिलहाल सेरधा में आने का उनका कार्यक्रम तय नहीं : सांसद
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि वे चोरी छिपे नहीं, बल्कि सूचना देकर ही गांव में आएंगे। शनिवार को वे दिल्ली में हैं और उनका गांव में आने का कोई कार्यक्रम अभी तय नहीं है। गांव सेरधा में तनाव है और गांव का भाईचारा न बिगड़े इसलिए उसने अभी अपना कार्यक्रम टाल दिया है। वे नहीं चाहते कि उनके गांव में पहुंचने से एससी/बीसी समाज को कोई नुक्सान उठाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल गांव में धारा 144 लगाने जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन किसी भी हालत में गांव में शांति बनाए रखना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed