फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हमें तो लूट लिया श्याम मुरली वाले ने, सलोने सांवरे घनश्याम बंसी वाले ने भजन पर झुमें श्रद्धालु

हमें तो लूट लिया श्याम मुरली वाले ने, सलोने सांवरे घनश्याम बंसी वाले ने भजन पर झुमें श्रद्धालु

Fri, 11 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हमें तो लूट लिया श्याम मुरली वाले ने, सलोने सांवरे घनश्याम बंसी वाले ने भजन पर झुमें श्रद्धालु
हमें तो लूट लिया श्याम मुरली वाले ने...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति वीरवार को प्रभात फेरी शास्त्री मार्केट टोपियों वाला गुरुद्वारा से निकाली गई। यह प्रभात फेरी तुलसी दास सचदेवा के निवास से कान्हा जी के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर शुरू की गई।

प्रभात फेरी शास्त्री मार्केट के साथ लगती गलियों से होते हुए कान्हा का गुणगान करते हुए निकली। विभिन्न स्थानों पर निवासियों ने प्रभात फेरी का फूल मालाओं से स्वागत कर कान्हा को झूला झुलाया। प्रभात फेरी में पालकी में भगवान जगन्नाथ जी का आकर्षक दरबार सजाया गया था। जहां श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर भावविभोर हो गए। प्रभात फेरी का समापन तुलसी दास सचदेवा के निवास पर वापिस आने पर संकीर्तन के साथ हुआ। डॉ. इंद्र ने गीता के 12वें अध्याय का पाठ करवाया। पारस गाबा ने ‘देखि सुदामा की दीन दशा, करुणा करिके करुणानिधि रोये, पानी परात को हाथ छुयो नहीं, नैनन के जल सो पग धोये, डा. अश्विनी खुराना ने ‘तू मेरे गम तू मेरी हर खुशी में रहता है, हर एक पल तू मेरी जिंदगी में रहता है, रामलाल कालरा ने ‘ऐसा मोहक जाल बिछाया, फंसकर रह गई बुद्धि बिचारी, सोच समझ के सौदा कीजो, नन्द को लाल बडयो व्यापारी, जगदीश कालरा ने ‘मैंने रटना लगा ली रे, राधा तेरे नाम की, किशोरी तेरे नाम की, अंकित धीमान ने ‘हमें तो लूट लिया श्याम मुरली वाले ने, सलोने सांवरे घनश्याम बंसी वाले ने’ सहित अन्य भजन सुनाए। सुनीता नंदा ने प्रात:कालीन श्लोक एवं सद्भावना प्रार्थना श्रद्धालुओं को करवाई। संकीर्तन संचालक रामकृष्ण अरोड़ा ने कहा कि अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए दूसरों को लूटने की अपेक्षा यदि हम दूसरों को सुख पहुंचाने के लिए खुद को लूटे तो यही भगवत प्रेम है। संगठन सचिव सुषम कपूर ने बताया कि 11 अगस्त की प्रभात फेरी सुरेश के निवास स्थान हनुमान मंदिर प्रताप गेट पर निकाली जाएगी। इस अवसर पर राजेश शर्मा, राजेश बंसल, सन्नी चुघ, प्रभा पाठक, प्रेम पाठक, विनोद शर्मा, राकेश गोयल, राजेन्द्र अरोड़ा, वर्षा रानी, संजय सेतिया, राजेश डोलिया, रमेश पाहवा, सुषम कपूर, शिव गर्ग, सुरेश डालिया, महेन्द्र जिंदल, महेंद्र सीकरी, लव नड्डा, अजय भंजाना, प्रवीण कुमार, प्रवीण चावला, सतीश राजपाल, सुनील खुराना, अमित आहुजा, संजय मदान, वेदप्रकाश खत्री, अधिवक्ता दिनेश पाठक, कृष्ण नंदा, कृष्ण गर्ग, पारस गाबा, गुलशन पपरेजा, जगदीश कालरा, हरीश अदलखा, सोनू दिल्ली, राजेश गोयल, राजेन्द्र बल्ली, शिव गर्ग, सुमेर सैनी, विश्वनाथ शर्मा, महेंद्र, पवन कुकरेजा, विद्याभूषण तनेजा, डा. अश्वनी खुराना आदि समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed