फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   164 accused arrested in 122 cases of September

Kaithal News: सितंबर के 122 मामलों में 164 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
164 accused arrested in 122 cases of September
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सितंबर माह के 122 मामलों में पुलिस ने 164 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से 28 लाख 93 हजार 450 रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है। इनमें शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असलहा रखने के मामले शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सितंबर माह दौरान संपत्ति विरुद्ध अपराध के 50 मामलों में 93 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से 28 लाख 93 हजार 450 रुपये मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है। मादक पदार्थों की तस्करी के सात मामले दर्ज करके छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 182 ग्राम अफीम, 10 किलो 138 ग्राम डोडा पोस्त, चार किलो 591 ग्राम चूरापोस्त, 47.107 ग्राम हेरोइन व 262 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 61 मामलों में 61 आरोपी गिरफ्तार कर 170.50 बोतल हथकढ़ी शराब, 790.75 बोतल देसी शराब, 14 बोतल अंग्रेजी शराब व 2215 लीटर लाहन बरामद किया है। इसी प्रकार अवैध असलहा रखने के दो मामलों में दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया किइसके साथ जुआ/सट्टा के दो मामलों में दो आरोपियों को काबू करके 4170 रुपये राशि बरामद की है। इसके अतिरिक्त सितंबर माह के दौरान आठ बेल जंपर, 10 पीओ व एक मोस्ट वांटेड आरोपी को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed