फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मोहा दर्शका का मन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मोहा दर्शका का मन

Sun, 02 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मोहा दर्शका का मन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मोहा दर्शका का मन
विज्ञापन

न्यूटन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया
फोटो नंबर-30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। न्यूटन पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्जि्ञ्षक उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि वन विकास निगम के चेयरमैन अरूण सर्राफ ने शिरकत की जबकि वशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति व पीडब्ल्यूडी विभाग में एएसडीई जगदीश कुमार पहुंचे। कार्यक्रम की शुरूआत मा. सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। प्रबंधक निदेशक प्रवीण प्रजापति ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। प्रिंसिपल रेखा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षक को चाहिए कि वह शिक्षा के साथ साथ बच्चों को संस्कार भी दें। जीवन में शिक्षा के साथ साथ संस्कारों का भी बहुत महत्व है। शिक्षा और संस्कारों के समावेश से व्यक्ति प्रगति करता है। चेयरमैन ने कहा कि बच्चा कच्चे घड़े के समान होता है टीचर उसे जो चाहे मूर्त दे सकता है। ऐसे में अभिभावकों का भी फर्ज है कि अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें। वशिष्ट अतिथि यशपाल प्रजापति व जगदीश कुमार ने कहा कि बच्चे अपनी शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दें क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा मार्ग है जिसके सभी रास्ते तरञ्चकी की ओर जाते हैं। मुख्यातिथि, शिक्षा समिति के चेयरमैन शेर सिंह, प्रधान सूबेदार भागचंद, कुलदीप पूनिया, जोगिन्द्र ढुल, महेन्द्र, ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सक्वमानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम:-
स्कूल के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सरस्वती वंदना से लेकर हरियाणवीं गायन, पंजाबी गिद्दा, भागड़ा ने धूम मचाई। बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों पर अभिभावक भी झूमे। बच्चों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित नाटिका ने दर्शकों में देशभक्ति जज्बा भरने का काम किया। इस मौके पर बलिन्द्र संधु, कृष्ण सैनी, सत्यजीत सैनी, सतबीर सारण, राजेश कुमार, सुरेश शर्मा सीवन सहित स्कूल का शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ भी उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed