फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिला अस्पताल में प्रसव के बाद बधाई के नाम पर वसूली हुई तो होगी कार्रवाई

जिला अस्पताल में प्रसव के बाद बधाई के नाम पर वसूली हुई तो होगी कार्रवाई

Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रसव के बाद बधाई के नाम पर वसूली हुई तो होगी कार्रवाई
जिला अस्पताल में प्रसव के बाद बधाई के नाम पर वसूली हुई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पंचकुला से आई टीम ने लगाई फटकार
कहा-कैथल का लेबर रुम प्रदेश के अधिकतर जिलों में ज्यादा बुरी हालत में
निर्देश जारी किए-गर्भवती महिलाओं व परिजनों का जीरो खर्च सुनिश्चित करें अधिकारी
बुधवार को किया था लेबर रुम का निरीक्षण, संयमित व्यवहार करने के भी निर्देश जारी किए
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद यदि किसी स्टॉफ के सदस्य या अन्य कर्मचारी ने बधाई के नाम पर प्रसूता या उसके परिजनों से वसूली की तो ऐसे कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचकुला से आई लक्ष्य की विशेष टीम ने जिला अस्पताल में ली बैठक में इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों ने तो यहां तक बताया है कि जिला अस्पताल के लेबर रुम को लेकर विभाग के पास अच्छी सूचना नहीं हैं। यहां कर्मचारियों द्वारा मरीजों के साथ किए जाने वाले व्यवहार को लेकर भी हिदायतें जारी की गई हैं।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पंचकुला से आई चिकित्सकों की टीम ने जिला अस्पताल के लेबर रुम को लेकर अधिकारियों के साथ बुधवार सुबह करीब दो घंटे तक बैठक ली थी। इससे पूर्व 3 घंटों तक उन्होंने लेबर रऌुम के इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पूरे रिकॉर्ड को खंगाला। साथ ही यहां उपलब्ध उपकरणों की जानकारी हासिल की थी।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि टीम में शामिल विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि जिला अस्पताल के लेबर रुम में अव्यवस्था है। इसे दुरुस्त किया जाए। यहां के अस्पताल में बधाई के नाम पर मरीजों व उसके परिजनों से वसूली होती है। जो सही नहीं है। यदि कोई कर्मचारी ऐसे करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा जुटाए गए इनपुट के अनुसार यहां कई स्टॉफ सदस्यों का व्यवहार मरीजों व उसके परिजनों के साथ संयमित नहीं हैं। जिसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल डा. अल्का गुप्ता ने कहा कि वे केवल इतना कह सकती हैं कि यह विजिट लेबर रुम में सुधार को लेकर थी।
जिला अस्पताल इंचार्ज डा. ओमप्रकाश ने बताया कि बैठक में बधाई के नाम पर रुपये लेने की बात सामने जरुर आई है। लेकिन कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई कर्मचारी ऐसा करते हुए पाया गया तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील है कि वे भी स्टॉफ के साथ संयमित व्यवहार करें और यदि कोई उनसे बधाई के नाम पर कुछ मांगता है तो उसकी शिकायत करें। यहां प्रसव के दौरान मरीज व उसके परिजनों का जीरो खर्च रखने के विभाग के निर्देशों की पालना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed