फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बरकरार है अवैध कालोनियों की समस्या, अवैध घोषित 17 वार्डों की महज चार कालोनियां अभी तक हुई है वैध

बरकरार है अवैध कालोनियों की समस्या, अवैध घोषित 17 वार्डों की महज चार कालोनियां अभी तक हुई है वैध

Thu, 15 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बरकरार है अवैध कालोनियों की समस्या, अवैध घोषित 17 वार्डों की महज चार कालोनियां अभी तक हुई है वैध
17 वार्डों की चार कॉलोनियां हुईं वैध, बाकी में मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग
विज्ञापन

- शहर के बीचों बीच बसे ढांड रोड व जींद रोड में अभी भी अवैध कॉलोनी की समस्या, नहीं हो रहा समाधान, वार्ड वासियों को परेशानी
फोटो नंबर-17 व 18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में अवैध कालोनियों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिससे अवैध घोषित हुई कॉलोनियों के लोग पीने के पानी से लेकर सीवरेज की समस्या से जूझ रहे हैं। विदित रहे कि शहर के कुल 31 वार्डों में 17 वार्डों में 50 से अधिक कालोनियां इसी सरकार में अवैध घोषित हुई है। जिसमें से अब तक केवल चार कालोनियों की सरकार की ओर से वैध घोषित किया गया है। जबकि ढांड रोड व जींद रोड स्थित अभी भी कई अवैध कालोनियां वैध होने से वंचित रह गई है। जिससे यहां पर न तो कोई गली का निर्माण हो पाया है। और न यहां पर सीवरेज की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।
तीन वर्ष में एक भी गली का नहीं हुआ निर्माण कार्य : वार्ड नंबर 17 के पार्षद वेद प्रकाश ने बताया कि उसके वार्ड में बलराज नगर में सबसे अधिक समस्या है। पिछली सरकार में यहां पर सभी विकास कार्य हुए थे। लेकिन इस सरकार के चार वर्षों के शासनकाल में एक भी गली निर्माण का कोई कार्य नहीं हो सका है। यहां पर वार्ड की अधिकतर कालोनियों में से 3300 केवी की बिजली की तारें भी रिहायशी इलाकों में है। लेकिन बिजली विभाग ने इस समस्या का भी समाधान नहीं किया है। जिस कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ढांड रोड पर भी है समस्या : ढांड रोड पर वार्ड 12 के क्षेत्र में भी काफी कॉलोनियों के अवैध होने से एक भी विकास कार्य नहीं हो पाया है। सनसिटी के समीप स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता बिल्कुल कच्चा है। इसके साथ ही यहां पर सीवरेज निर्माण की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद कैथल के ईओ विक्रम सिंह ने कहा कि शहर की कुछ अवैध कालोनियों को वैध करवाया गया है। जो रह गई है। उन्हें वैध करने के प्रयास भी जारी है। सरकार की अनुमति के बाद ही अवैध कॉलोनियां वैध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed