फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अनाज मंडी में बोली बंद होने से किसान परेशान

अनाज मंडी में बोली बंद होने से किसान परेशान

Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में बोली बंद होने से किसान परेशान
अनाज मंडी में बोली बंद होने से किसान परेशान, अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई
विज्ञापन

बासमती धान की हो रही है सस्ते में खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अनाज मंडी कैथल में धान की बोली ना होने के कारण किसान परेशान हैं। अधिकारी हैं कि सुनने को तैयार नहीं हैं। किसान महेंद्र, राम कुमार, रणधीर, जयप्रकाश ने कहा कि किसानों की फसल मंडी में आने के बाद मार्केट कमेटी के द्वारा व्यापारियों से मिली भगत के चलते धान की फसल की बोली नही करवाई जाती।
उन्होंने बताया कि व्यापारी अपनी मर्जी से किसानों की धान की फसल को अपनी मन मर्जी के भाव लगाकर खरीद करते है। जब कमेटी के अधिकारियों को बोली करवाने बारे कहा जाता है, तो अधिकारी कहते है कि मंडी बड़ी है और किसानों की फसल ज्यादा आती है। जिस कारण से सारी मंडी में धान की फसल की बोली नहीं करवाई जा सकती है। इसी का फायदा उठाते हुए व्यापारियों के द्वारा औने-पौने दामों पर खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि
विज्ञापन

इस समय किसानों की बासमती धान की फसल की आवक भी शुरू हो गई है, जिसको व्यापारी 3800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद कर रहे है, जबकि कैथल जिले की ही पूंडरी अनाज मंडी में 4200 से रुपये से अधिक दर पर खरीदा जा रहा है। यदि बोली होती है तो किसानों को उसकी फसल का भाव का पता चल जाता। उन्होंने बासमती धान व 1121 धान की बोली करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed